X
X

Fact Check : कंबल वितरण कार्यक्रम में डांस करती महिला का 4 साल पुराना वीडियो अब वायरल

विश्वास न्यूज की पड़ताल में कंबल वितरण कार्यक्रम को लेकर वायरल दावा भ्रामक साबित हुआ। वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2019 का है। इस कार्यक्रम का आयोजन हिन्दू युवा वाहिनी के नेता विमल पंवार ने किया था। कुछ लोग पुराने वीडियो को अब गलत दावे के साथ वायरल कर रहे हैं।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Jan 24, 2023 at 03:28 PM
  • Updated: Jan 24, 2023 at 03:38 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया के विभिन्‍न प्‍लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला को मंच पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया के कुछ यूजर्स इस वीडियो को हालिया बताकर वायरल कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि भाजपा के कंबल वितरण के कार्यक्रम के दौरान यह डांस हुआ। इस वीडियो को इस तरह से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह हाल-फिलहाल का कार्यक्रम है। विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। दावा भ्रामक साबित हुआ। वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2019 का है। इस कार्यक्रम का आयोजन उस वक्‍त हिन्दू युवा वाहिनी के नेता विमल पंवार ने किया था।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर नीरज भीमराज ने 22 जनवरी 2023 को वायरल वीडियो को शेयर किया है। यूजर वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “BJP द्वारा आयोजित #कंबल वितरण #समारोह का #वायरल होता #वीडियो! मैं निःशब्द हूँ…. आप ही लोग कोई अच्छा #कैप्शन बता दें।,@नीरज भीमराज।”

पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों लिखा गया है। इसे दूसरे यूजर्स भी वायरल कर रहे हैं। इसका आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें यह वीडियो डायनामाइट न्यूज के आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट पर पोस्ट हुआ मिला। वीडियो को 22 जनवरी 2019 को शेयर किया गया था। वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, हिंदू युवा वाहिनी के नेता विमल सिंह पंवार ने यह कार्यक्रम आयोजित किया था।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट नवभारत टाइम्स की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 21 जनवरी 2019 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, “उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कंबल वितरण कार्यक्रम में बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। विमल सिंह पंवार के द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ताओं समेत कई स्थानीय नेता मौजूद रहे थे। कार्यक्रम में कंबल वितरण के बाद मुंबई से आई बार बालाओं ने डांस किया था।” 

कई अन्य न्यूज वेबसाइट ने भी खबर को प्रकाशित किया था।

विश्‍वास न्‍यूज ने अधिक जानकारी के लिए कार्यक्रम का आयोजन करने वाले हिंदू युवा वाहिनी के नेता विमल सिंह पंवार से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, “यह वीडियो तकरीबन 4 साल पुराना है, जिसे अब लोग भ्रामक दावे के साथ शेयर कर रहे हैं। 4 साल पहले मैंने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। मनोरंजन के लिए डांस कार्यक्रम भी रखा था। इसमें अश्लीलता नहीं खोजी जानी चाहिए।”

पड़ताल के अंत में विश्वास न्यूज ने फेक दावे को शेयर करने वाले यूजर के फेसबुक हैंडल की सोशल स्कैनिंग की। फेसबुक पर यूजर को पांच हजार से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं। प्रोफाइल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यूजर लखनऊ का रहने वाला है। यूजर फरवरी 2020 से फेसबुक पर सक्रिय है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में कंबल वितरण कार्यक्रम को लेकर वायरल दावा भ्रामक साबित हुआ। वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2019 का है। इस कार्यक्रम का आयोजन हिन्दू युवा वाहिनी के नेता विमल पंवार ने किया था। कुछ लोग पुराने वीडियो को अब गलत दावे के साथ वायरल कर रहे हैं।

  • Claim Review : बीजेपी द्वारा आयोजित कंबल वितरण समारोह का वीडियो।
  • Claimed By : नीरज भीमराज
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later