X
X

Fact Check: 2017 की फोर्ब्स सूची को एक बार फिर से किया जा रहा भ्रामक दावे से वायरल

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल की जा रही यह लिस्ट 2017 में जारी की गई थी, जिसमें भारत के एशियाई देशों में सबसे भ्रष्ट होने का दावा किया गया था। पुरानी लिस्ट को सरकार पर निशाना साधते हुए नए तरीके से भ्रामक दावे के साथ शेयर जा रहा है।  

  • By: Umam Noor
  • Published: Sep 2, 2024 at 04:27 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक अखबार की कटिंग वायरल हो रही है। वायरल हो रही कटिंग को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि फोर्ब्स ने हाल ही में एशिया के सबसे भ्रष्ट देशों की सूची जारी की है और उसमें सबसे पहले नंबर पर भारत का नाम है। वायरल पोस्ट को हालिया मामला समझते हुए अलग-अलग प्लेटफॉर्म  पर फैलाया जा रहा है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल की जा रही यह लिस्ट 2017 में जारी की गई थी, जिसमें भारत के एशियाई देशों में सबसे भ्रष्ट होने का दावा किया गया था। पुरानी लिस्ट को सरकार पर निशाना साधते हुए नए तरीके से भ्रामक दावे के साथ शेयर जा रहा है।  

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ”भारत भ्रष्टाचार का एशिया में गुरु बना विश्वगुरु बनने की राह पर मजबूती से आगे चल रहा है।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हम फोर्ब्स की वेबसाइट पर पहुंचे। सर्च किये जाने पर हमें 13 मार्च  2017 का एक आर्टिकल मिला, जिसका शीर्षक था-  ‘एशिया के पांच सबसे भ्रष्ट देश’। इस आर्टिकल में हमें सबसे पहले नंबर पर भारत का नाम नजर आया।

फोर्ब्स  के एक्स हैंडल पर हमें 19 नवंबर 2017 को इससे जुड़ी पोस्ट मिली। यहां दी गई जानकारी के मुताबिक, एशियाई देशों में सबसे भ्रष्ट देश भारत को बताया गया है।  

इसी मामले पर हमें भास्कर डॉट कॉम की वेबसाइट पर सितम्बर 2017 को पब्लिश हुई खबर मिली। खबर में दी गई जानकारी के मुताबिक ,’फोर्ब्स ने करप्ट कंट्रीज की एक लिस्ट जारी की है, जिसमें इंडिया का नंबर पहला है। ग्लोबल सिविल सोसाइटी ऑर्गनाइजेशन ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के आंकड़ों के आधार पर जारी की गई इस लिस्ट में इंडिया के बाद वियतनाम का नंबर है। फोर्ब्स के मुताबिक, इंडिया में घूस लेने की दर 69 फीसदी है। टॉप 5 करप्ट कंट्रीज में 1) इंडिया 2) वियतनाम 3) थाईलैंड 4) पाकिस्तान 5) म्यांमार शामिल हैं।”

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने फोर्ब्स  की हालिया लिस्ट को सर्च किया । सर्च किये जाने पर हमें फोर्ब्स  की वेबसाइट पर फरवरी 2019 को पब्लिश हुआ एक आर्टिकल मिला। यहां दी गई जानकारी के मुताबिक, ‘दुनिया का सबसे भ्रष्ट देश अफ़ग़ानिस्तान पाया गया है।’

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण दिल्ली में इंटरनेशनल न्यूज कवर करने वाले संवाददाता जेपी रंजन से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा भ्रामक है। यह लिस्ट कई साल पुरानी है।

भ्रामक पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग में हमने पाया कि यूजर की तरफ से विचारधारा प्रेरित पोस्ट शेयर की जाती हैं।

यह भ्रामक दावा इससे पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल की जा रही यह लिस्ट 2017 में जारी की गई थी, जिसमें भारत के एशियाई देशों में सबसे भ्रष्ट होने का दावा किया गया था। पुरानी लिस्ट को सरकार पर निशाना साधते हुए नए तरीके से भ्रामक दावे के साथ शेयर जा रहा है।  

  • Claim Review : फोर्ब्स ने हाल ही में एशिया के सबसे भ्रष्ट देशों की सूची जारी की है और उसमें सबसे पहले नंबर पर भारत का नाम है।
  • Claimed By : FB User- Mukesh Chaturvedi
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later