Fact Check: मोरक्को का 2015 का वीडियो, हिजाब विवाद के बाद हुआ वायरल

विश्वास न्यूज ने जब इस वीडियो की जांच की, तो हमने पाया कि यह दावा फर्जी है। वायरल वीडियो भारत का नहीं है। यह वीडियो 2015 के मोरक्को का है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। हिजाब विवाद के बाद से देशभर में फेक और भ्रामक वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी क्रम में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बुर्का पहने एक महिला पर कुछ लोगों को पानी डालते और उसके साथ बदसलूकी करते हुए देखा जा सकता है। यूजर्स वीडियो शेयर करते हुए कह रहे हैं कि यह भारत का है। विश्वास न्यूज ने जब इस वीडियो की जांच की, तो पाया कि यह दावा फर्जी है। वायरल वीडियो भारत का नहीं है। यह वीडियो 2015 का मोरक्को का है।

वायरल पोस्ट में क्या है?

फेसबुक यूजर ने वायरल हो रहे वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘भारत में हिजाब पहने मुस्लिम लड़की के अपमान का सिलसिला थम न सका।”

पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए हमने सबसे पहले वीडियो को इनविड टूल पर अपलोड किया और इसके कई कीफ्रेम्स निकाले और गूगल रिवर्स इमेज के माध्यम से उनकी खोज की। सर्च करने पर हमें यह वीडियो स्टार डॉट कॉम की वेबसाइट पर 30 अक्टूबर 2015 को प्रकाशित एक खबर में मिला। रिपोर्ट में कहा गया है, “मोरक्को में कुछ लोगों ने बुर्का पहने एक महिला पर हमला किया।”

हमें मोरक्को वर्ल्ड न्यूज की वेबसाइट पर भी वायरल वीडियो मिला। यहां एक खबर को 28 अक्टूबर 2015 को अपलोड करते हुए बताया गया है, ‘मोरक्को के कासाब्लांका में आशूरा पर बुर्का पहने एक महिला के साथ बदसलूकी की घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है। पूरी खबर यहां पढ़ी जा सकती है।

कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद को कवर कर रहे कन्नड़ प्रभा के पत्रकार देवदत्ता जोशी से हमने संपर्क किया और उन्होंने हमें बताया कि हिजाब विवाद के बढ़ते ही सोशल मीडिया पर बहुत-से फर्जी वीडियो और तस्वीरें वायरल होने लगी हैं और इसी को देखते हुए कर्नाटक ने एक्शन लिया है और लोगों को फर्जी ख़बरें शेयर न करने की वार्निंग भी दी है। 

फर्जी वीडियो शेयर करने वाले फेसबुक पेज के सोशल स्कैन में हमने पाया कि 4NewsKirk नाम के इस पेज के 1607 फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जब इस वीडियो की जांच की, तो हमने पाया कि यह दावा फर्जी है। वायरल वीडियो भारत का नहीं है। यह वीडियो 2015 के मोरक्को का है।

False
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट