X
X

Fact Check: वायरल वीडियो में कुश्ती लड़ती दिख रही दोनों महिला पहलवान भारतीय हैं, भारत में हुई थी रेसलिंग

महिला पहलवानों की कुश्ती का यह वीडियो करीब सात साल से इंटरनेट पर मौजूद है। दोनों महिला पहलवान भारतीय हैं और कुश्ती भी भारत में ही हुई थी।

Hard KD, Kavita Dalal, Great Khali, great khali academy, jalandhar,

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। महिला पहलवानों की कुश्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इसमें एक महिला पहलवान भारतीय परिधान में दिख रही है। इसे शेयर कर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि वायरल वीडियो दुबई में हुई रेसलिंग प्रतियोगिता का है, जिसमें भारतीय महिला पहलवान तमिलनाडु की कविता विजयलक्ष्मी ने पाकिस्तानी रेसलर को पटखनी दे दी।

विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी जांच में पाया कि सोशल मीडिया पर वायरल दावा गलत है। दरअसल, यह कुश्ती भारत में ही हुई थी और इसमें लड़ रही दोनों महिला पहलवान भी भारतीय हैं। इनमें से एक के पाकिस्तानी होने का दावा झूठा है।

क्या है वायरल पोस्ट

एक्स यूजर ‘त्रिशूल अचूक‘ (आर्काइव लिंक) ने 26 अक्टूबर को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए इसे दुबई का बताया। साथ में दावा किया गया कि इस प्रतियोगिता में एक पाकिस्तानी पहलवान के चैलेंज करने पर भारतीय पहलवान कविता विजयलक्ष्मी रिंग में गई और पाकिस्तानी पहलवान को हरा दिया।

https://twitter.com/TriShool_Achuk/status/1717538323340972166

फेसबुक यूजर ‘सुबोध भारतीय‘ (आर्काइव लिंक) ने भी वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा,

“दुबई में महिला कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में एक पाकिस्तानी महिला पहलवान जीती। उन्होंने भारतीय महिलाओं का मजाक उड़ाते हुए मंच पर चुनौती दी कि क्या कोई भारतीय नारी आकर मुझसे मुकाबला कर सकती है। अचानक तमिलनाडु की कविता विजयलक्ष्मी नाम की एक भारतीय लड़की ने हाथ उठाया कि वह तैयार है। चामुंडा रुप लेकर वह मंच पर भगवा पहने दिखाई दीं, फिर पाकिस्तानी पहलवान को २ बार पटका और जीत हासिल की। देखकर आनंद लें। हमारे देश (राष्ट्र) का जो अपमान करेगा उसका यही हाल होगा। पहले भी शायद देखा हो, पर एक बार फिर देखकर आनन्द लीजिए।”

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले वीडियो को ध्यान से देखा। इसमें g8cwe डॉट कॉम लिखा हुआ दिखा। इसे हमने सर्च किया, लेकिन यह वेबसाइट नहीं खुली।

इसके बाद वायरल वीडियो के कीफ्रेम को गूगल लेंस की मदद से सर्च करने पर हमें जी न्यूज की वेबसाइट पर 20 जून 2016 को छपी खबर था, “द ग्रेट खली की स्टूडेंट महिला पहलवान बुलबुल को हराने वाली महिला का पता चल गया है। सलवार कमीज पहने युवती प्रोफेशनल पहलवान है। उनका नाम कविता है और वह हरियाणा के जिला जींद के गांव मालवी की रहने वाली हैं। वह हरियाणा पुलिस में काम कर चुकी हैं। इन दिनों वह सशस्त्र सीमा बल में कार्य कर रही हैं। उनकी गिनती डब्ल्यूडब्ल्यूई के रेसलर खली के सुपर स्टार्स में होती है। कुछ दिन पहले उनका वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह महिला पहलवान बुलबुल को हराते हुए दिख रही हैं। कविता चार बार सीनियर नेशनल चैंपियन, नेशनल गेम्स चैंपियन और साउथ एशियन गेम्स में चैंपियन के अलावा वुशु में भी नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं। उनको हार्ड केडी का नाम दिया गया है। उनके पति बास्केटबॉल के प्लेयर हैं। बता दें कि खली ने जालंधर में कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट (CWE) नाम से एक एकेडमी शुरू की है।”

सीडब्ल्यूई इंडिया के यूट्यूब चैनल पर भी महिला पहलवान कविता के वीडियो को देखा जा सकता है। यह वायरल वीडियो से मिलता-जुलता है। इसे 24 जून 2016 को अपलोड किया गया है।

इसी यूट्यूब चैनल पर 13 जून 2016 को अपलोड वायरल वीडियो भी मिल गया। इसके टाइटल में लिखा है कि कविता ने बुलबुल की चुनौती स्वीकार की। इसके डिस्क्रिप्शन में एकेडमी के बारे में जानकारी दी गई है।

इससे पहले भी यह वीडियो गलत दावे के साथ वायरल हो चुका है। तब विश्‍वास न्‍यूज ने महिला पहलवान कविता के भाई संदीप दलाल से बात की थी। उन्होंने कहा था, “यह वीडियो काफी पुराना है और यह दुबई नहीं, बल्कि भारत का है। बुलबुल और कविता भी भारतीय हैं।

अंत में हमने गलत दावा करने वाले एक्स यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया। सितंबर 2021 से एक्स से जुड़े यूजर के करीब 26 हजार 700 फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: महिला पहलवानों की कुश्ती का यह वीडियो करीब सात साल से इंटरनेट पर मौजूद है। दोनों महिला पहलवान भारतीय हैं और कुश्ती भी भारत में ही हुई थी।

  • Claim Review : वायरल वीडियो दुबई में हुई रेसलिंग प्रतियोगिता का है, जिसमें भारतीय महिला पहलवान तमिलनाडु की कविता विजयलक्ष्मी ने पाकिस्तानी रेसलर को पटखनी दे दी।
  • Claimed By : X User- त्रिशूल अचूक
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later