Fact Check: वीडियो कॉल पर बात करते रोहित शर्मा और एमएस धोनी का वायरल वीडियो एडिटेड है

विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी का वायरल वीडियो एडिटेड है। रोहित शर्मा का वीडियो साल 2020 का है, जिसमें रोहित डेविड वार्नर से बात कर रहे हैं। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो साल 2023 का है। जिसमें वो चेन्नई सुपर किंग्स सीईओ की बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Fact Check: वीडियो कॉल पर बात करते रोहित शर्मा और एमएस धोनी का वायरल वीडियो एडिटेड है

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। T20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा को वीडियो कॉल कर बात करते हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि धोनी ने टी 20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद रोहित शर्मा को वीडियो कॉल कर बधाई दी।

विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक निकला। दो अलग-अलग वीडियो को जोड़कर वायरल वीडियो तैयार किया गया है। रोहित शर्मा का वीडियो साल 2020 का है, जब रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम लाइव पर डेविड वार्नर के साथ बातचीत की थी। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो साल 2023 का है, जब धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सीईओ की बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजीं थी। इन्ही दोनों वीडियो को जोड़कर अब वायरल किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर Facts bhai (आर्काइव लिंक) ने 1 जुलाई को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए साथ में लिखा “धोनी ने दी रोहित शर्मा को विश्व कप की बधाई”

ऐसे ही एक अन्य फेसबुक यूजर Sagar Suryvanshi ने वीडियो (आर्काइव लिंक) 1 जुलाई को शेयर किया है और लिखा है, “

Mahendra Singh Dhoni Ne Rohit Sharma Se video calling per kar di Aisi Baat ki Rohit Sharma bhavuk ho Gaye video Antar Dekhen #worldcup2024 #viralvideochallenge #rohitsharma45 #followforfollowback #viratkohli”

पड़ताल

वायरल वीडियो कि पड़ताल के लिए हमने दोनों वीडियो को अलग-अलग करके चेक किया।

पहला वीडियो

रोहित शर्मा के वीडियो के स्क्रीनशॉट को हमने गूगल इमेज के जरिए सर्च किया। हमें वीडियो मुंबई इंडियन्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिल। वीडियो को 8 मई 2020 को अपलोड किया गया था। दी गई जानकारी के मुताबिक, वीडियो रोहित शर्मा और डेविड वार्नर का है।

रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर के इस चैट के वीडियो को वॉर्नर के वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी देखा जा सकता है। वीडियो को 8 मई 2020 को शेयर किया गया था।

दूसरा वीडियो

पड़ताल में आगे हमने महेंद्र सिंह धोनी के वीडियो को खोजा। हमें वीडियो से जुड़ी खबर स्पोर्ट्स कीड़ा की वेबसाइट पर मिली। 22 अक्टूबर 2023 को प्रकाशित खबर में बताया गया, वीडियो में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कशी विश्वनाथन की बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

वायरल वीडियो से जुड़ी खबर हमें कई अन्य न्यूज वेबसाइट पर मिली।

दैनिक जागरण की वेबसाइट पर 30 जून 2024 को प्रकाशित खबर में बताया गया है, धोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर भारतीय टीम की फोटो शेयर कर बधाई दी है। फोटो के कैप्शन लिखा पर लिखा है,”मेरी धड़कने बढ़ी थीं। शांत रहने, खुद पर विश्वास रखने और जो आपने किया, उसके लिए शाबाश। घर में भारतीयों और दुनियाभर के लोगों की तरफ से आपको धन्यवाद कि वर्ल्ड कप घर लेकर आए। शुभकामनाएं। अरे, मूल्यवान बर्थ-डे गिफ्ट के लिए धन्‍यवाद।”

वीडियो को लेकर हमने दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी से संपर्क किया। उन्होंने वीडियो को एडिटेड बताया है। उन्होंने कहा यह दोनों वीडियो अलग-अलग हैं।

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर ज्यादातर क्रिकेट से जुड़ी पोस्ट शेयर करता है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी का वायरल वीडियो एडिटेड है। रोहित शर्मा का वीडियो साल 2020 का है, जिसमें रोहित डेविड वार्नर से बात कर रहे हैं। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो साल 2023 का है। जिसमें वो चेन्नई सुपर किंग्स सीईओ की बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

False
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट