X
X

Fact Check: महिला एशियन चैंपियनशिप में हॉकी टीम की जीत की तस्वीर भ्रामक दावे से हो रही शेयर

झारखंड में हुई एशियन महिला हाॅकी चैंपियनशिप में भारत ने जापान को हराकर खिताब जीता था। जीत का जश्‍न मनाती भारतीय टीम की तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अभी तक विश्व कप का खिताब नहीं जीता है।

women Hockey world cup Championship

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद कई पोस्ट वायरल हो रही हैं। इनमें से एक में हॉकी टीम की तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हरा कर विश्व कप जीत लिया है। तस्वीर में महिला हॉकी टीम को ट्रॉफी उठाए जश्‍न मनाते देखा जा सकता है।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि वायरल तस्वीर झारखंड महिला एशियन चैंपियनशिप 2023 रांची की है। इसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम शामिल नहीं थी। साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम के वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का दावा भी गलत है।    

क्या है वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर Jamshaid (आर्काइव लिंक) ने 24 नवंबर को तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,  

“भारतीय महिला हॉकी टीम को वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हरा के विश्व कप जीतने की हार्दिक शुभकामनाएं

सभी देशवासियो को बधाई”

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले तस्वीर को ध्यान से देखा। इसमें झारखंड वुमेंस एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी लिखा हुआ है। मतलब यह महिला हॉकी वर्ल्ड कप से संबंधित नहीं है।

गूगल रिवर्स इमेज से वायरल तस्वीर को सर्च करने पर यह एएनआई के एक्स हैंडल पर 5 नवंबर 2023 को पोस्टेड (आर्काइव लिंक) मिली। इसके साथ में लिखा है कि जापान के खिलाफ टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाने के लिए रांची में पटाखे फोड़े गए। झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 का खिताब भारत ने जीता। भारतीय टीम ने मौजूदा चैंपियन जापान को 4-0 से हराया।

भाजपा हिमाचल प्रदेश के एक्स हैंडल से तस्वीर से संबंधित वीडियो को पोस्ट किया गया है। 6 नवंबर 2023 को अपलोड इस वीडियो (आर्काइव लिंक) को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का बताया गया है, जिसमें भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में जापान को शिकस्त दी थी। वीडियो में भी झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी लिखा देखा जा सकता है।

26 अक्टूबर को दैनिक जागरण की वेबसाइट पर छपी खबर में लिखा है कि झारखंड एशियन महिला हाॅकी चैंपियनशिप 26 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह स्टेडियम में इसके मैच होंगे। कोरिया, जापान, मलेशिया, चीन और थाईलैंड की टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेने रांची पहुंच गई हैं। मतलब इसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम शामिल नहीं थी।  

इसके बाद हमने महिला हॉकी विश्व कप का खिताब जीतने वाली टीमों के बारे में सर्च किया। 29 जनवरी 2023 को ओलंपिक्स की वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट के अनुसार, 1974 में महिला हॉकी विश्व कप चैंपियनशिप का शुरुआत हुई थी। अब तक नीदरलैंड 9 बार चैंपियन बना है, जबकि अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी ने दो-दो बार इस खिताब को अपने नाम किया है। भारतीय टीम का  सबसे अच्छा प्रदर्शन 1974 में आया था, जब वह चौथे स्थान पर रही थी। इसके अलावा भारतीय टीम कभी इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुंची है।

इस बारे में दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी का कहना है, “भारतीय महिला हॉकी टीम ने विश्व कप का खिताब नहीं जीता है। वायरल तस्वीर झारखंड में हुई एशियन चैंपियनशिप की है।

गलत दावा करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। 27 अगस्त 2022 को बने इस पेज के करीब 1 लाख 11 हजार फॉलोअर्स हैं

निष्कर्ष: झारखंड में हुई एशियन महिला हाॅकी चैंपियनशिप में भारत ने जापान को हराकर खिताब जीता था। जीत का जश्‍न मनाती भारतीय टीम की तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अभी तक विश्व कप का खिताब नहीं जीता है।

  • Claim Review : भारतीय महिला हॉकी टीम ने वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हरा के विश्व कप जीत लिया है।
  • Claimed By : FB User- Jamshaid
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later