Fact Check: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का प्रेमानंद महाराज से मुलाकात का वायरल वीडियो पुराना है

विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में पता चला कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वायरल वीडियो जनवरी 2023 का है। इसका हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है।

Fact Check: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का प्रेमानंद महाराज से मुलाकात का वायरल वीडियो पुराना है

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दोनों को वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में विराट और अनुष्का के साथ उनकी बेटी वामिका भी नजर आ रही है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को जिस तरह से शेयर कर रहे हैं, उससे लग रहा है जैसे यह मुलाकात हाल में हुई हो।

विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक निकला। कोहली और अनुष्का शर्मा का वायरल वीडियो जनवरी 2023 का है, जब दोनों बेटी वामिका के साथ वृंदावन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आश्रम में जाकर स्वामी प्रेमानंद के दर्शन भी किए थे। उसी वीडियो को अब हालिया मुलाकात बताकर शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट?

फेसबुक पेज वृन्दावन धाम सरकार ने 26 दिसंबर को वीडियो शेयर करते किया है और लिखा है,”विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जी मिलने आए श्री प्रेमानंद जी महाराज जी से मिलने।”

वायरल पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

वायरल दावे की जांच हमने संबंधित कीवर्ड सर्च से की। हमें वायरल वीडियो से जुड़ी खबर कई न्यूज वेबसाइट्स पर मिली। दैनिक जागरण की वेबसाइट पर 6 जनवरी 2023 को वीडियो से जुड़ी खबर मिली। खबर में वीडियो के स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल किया गया है। खबर में बताया गया है कि वृंदावन के एक आश्रम से विराट और अनुष्का का मत्था टेकते हुए एक वीडियो सामने आया है। इसी वीडियो में दोनों बाबा स्वामी प्रेमानंद जी महाराज आश्रम में जाकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। विराट और अनुष्का के साथ वामिका भी मौजूद थी।

सर्च के दौरान ओरिजिनल वीडियो ‘श्री हित राधा कृपा’ नाम के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी मिला। 5 जनवरी 2023 को अपलोड वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए आए।

वायरल वीडियो से जुड़ी कई अन्य रिपोर्ट्स यहां पढ़ें।

विश्वास न्यूज ने मथुरा में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ विनीत मिश्रा से संपर्क कर उनके साथ वायरल वीडियो शेयर किया। उनका कहना है, “वायरल वीडियो पुराना है। जनवरी 2023 में विराट और अनुष्का यहां आए थे। यह वीडियो हालिया नहीं है।”

अंत में पुराने वीडियो को हालिया बताकर शेयर करने वाले पेज को स्कैन किया। इस फेसबुक पेज को 16 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में पता चला कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वायरल वीडियो जनवरी 2023 का है। इसका हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है।

Misleading
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट