X
X

Fact Check: पेरिस ओलंपिक 2024 में अविनाश साबले ने नहीं जीता गोल्ड मेडल, वायरल दावा है भ्रामक

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। वीडियो हाल में पेरिस में हो रहे ओलंपिक 2024 का नहीं, बल्कि एशियाई खेल 2022 का है, जो 23 सितंबर से 8 अक्टूबर 2023 तक चीन के हांग्जो में आयोजित की गई थी। अभी तक भारत ने ओलंपिक में गोल्ड मेडल नहीं जीता है। लोग पुराने वीडियो को हालिया बताकर गलत दावे से शेयर कर रहे हैं।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। पेरिस में हो रहे ओलंपिक गेम्स 2024 को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर हाल का बताते हुए दावा किया जा रहा है कि स्टीपलचेज रेस में अविनाश साबले ने भारत को पहला गोल्ड मेडल जीता दिया है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। वीडियो हाल में पेरिस में हो रहे ओलंपिक 2024 का नहीं है, बल्कि एशियाई खेले  2022 का है, जो 23 सितंबर से 8 अक्टूबर 2023 तक चीन के हांग्जो में आयोजित की गई थी। अभी तक भारत ने ओलंपिक में गोल्ड मेडल नहीं जीता है। लोग पुराने वीडियो को हालिया बताकर गलत दावे से शेयर कर रहे हैं।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर Harikant Chaudhary  ने वायरल वीडियो को शेयर किया है और लिखा है, पेरिस ओलिंपिक 2024 मैं अविनाश सांबले ने दिलवाया भारत को पहला गोल्ड मेडल।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें olympics.com की वेबसाइट पर एक रिपोर्ट मिली। 7 अगस्त 2024 को प्रकाशित रिपोर्ट में प्रत्येक खेल के विजेता की सूची और उनके द्वारा जीते गए मेडल्स की जानकारी थी।  दी गई जानकारी के अनुसार, भारत ने पेरिस ओलंपिक गेम्स 2024 में अभी तक तीन कांस्य पदक जीते हैं और यह तीनों पदक शूटिंग में मिले हैं।

सर्च में हमें कई न्यूज रिपोर्ट मिली, जिसमें भारत के गोल्ड मेडल्स जीतने को लेकर बताया गया है।

अब हमने वायरल वीडियो को लेकर सर्च किया।  हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो Sony LIV के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। 1 अक्टूबर 2023 को अपलोड वीडियो में वायरल वीडियो को देखा जा सकता है। दी गई जानकारी के अनुसार, यह हांग्जो में हुई एशियाई खेलों का है।

सर्च के दौरान हमें olympics.com की वेबसाइट पर भी वीडियो मिला। वीडियो को एशियाई गेम्स 2023 का बताया गया है।

सर्च के दौरान हमें अविनाश साबले के ओलंपिक गेम्स 2024 में गोल्ड मेडल जीतने को लेकर कोई भी खबर नहीं मिली। हमने वीडियो को दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी के साथ शेयर किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। यह वीडियो पुराना है और एशियाई गेम्स 2023 का है।

पहले भी पेरिस ओलंपिक्स 2024 से जुड़े कई दावे सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जिनकी जांच विश्वास न्यूज ने की है। फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है।

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को  859 लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। वीडियो हाल में पेरिस में हो रहे ओलंपिक 2024 का नहीं, बल्कि एशियाई खेल 2022 का है, जो 23 सितंबर से 8 अक्टूबर 2023 तक चीन के हांग्जो में आयोजित की गई थी। अभी तक भारत ने ओलंपिक में गोल्ड मेडल नहीं जीता है। लोग पुराने वीडियो को हालिया बताकर गलत दावे से शेयर कर रहे हैं।

  • Claim Review : स्टीपलचेज रेस में अविनाश साबले ने भारत को पहला गोल्ड मेडल जीता दिया है।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर- Harikant Chaudhary
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later