Fact Check : हिमाचल प्रदेश में आए भूस्खलन का नहीं, इटली का है यह वायरल वीडियो 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि भूस्खलन के वायरल वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। वीडियो दो महीने पहले इटली में आए भूस्खलन का है, जिसे अब हिमाचल प्रदेश से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 

Fact Check : हिमाचल प्रदेश में आए भूस्खलन का नहीं, इटली का है यह वायरल वीडियो 

विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश के बीच सोशल मीडिया पर लैंडस्लाइड के एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हिमाचल में आए भूस्खलन का है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह सही है कि हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन वायरल वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। वीडियो दो महीने पहले इटली में आए भूस्खलन का है, जिसे अब हिमाचल प्रदेश से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर कृष्णन इंडी ने 11 जुलाई 2023 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए अंग्रेजी में कैप्शन में लिखा है, हिमाचल प्रदेश का वीडियो। कृपया एक महीने तक पहाड़ी इलाकों पर जाने से बचें।

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

https://twitter.com/vgopss/status/1678464408207634433

पड़ताल 

वायरल वीडियो के कीफ्रेम निकाल कर हमने उन्हें गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। हमें वायरल वीडियो मीटियो रिपोर्टर 24 नामक एक यूट्यूब चैनल पर 4 मई 2023 को शेयर हुआ मिला। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो इटली के बोलोग्ना में आए भूस्खलन का है। 

https://www.youtube.com/watch?v=WwESMn9r-kw

अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी हमें यह वीडियो इसी जानकारी के साथ शेयर हुआ मिला।

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च किया। हमें इस भूस्खलन से जुड़ी एक रिपोर्ट बीबीसी की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 18 मई 2023 को प्रकाशित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, इटली के एमिलिया-रोमाग्ना इलाके में 36 घंटों तक लगातार बारिश होने के कारण स्थिति काफी खराब हो गई थी।

हमें इटली की न्यूज वेबसाइट la7 की एक रिपोर्ट में भी यह वीडियो मिला। रिपोर्ट को 4 मई 2023 को प्रकाशित किया गया है। रिपोर्ट में वायरल वीडियो को इटली का बताया गया है। 

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण, हिमाचल प्रदेश के स्टेट एडिटर नवनीत शर्मा से संपर्क किया। हमने वायरल वीडियो को उनके साथ शेयर किया। उन्होंने हमें बताया, यह वीडियो हिमाचल प्रदेश का नहीं है। वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स जो दावा कर रहे हैं, वो गलत है। 

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर फरवरी 2010 से फेसबुक पर सक्रिय है। यूजर को 41 लोग फॉलो करते हैं। 

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि भूस्खलन के वायरल वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। वीडियो दो महीने पहले इटली में आए भूस्खलन का है, जिसे अब हिमाचल प्रदेश से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 

False
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट