X
X

Fact Check: वीडियो में दिख रहा बच्‍चा मिल चुका है, वायरल पोस्‍ट को आगे न बढ़ाएं

बच्चे के खो जाने की जानकारी देता यह वीडियो पुराना है। यह वीडियो एक साल पुराना है जिसको क्लिकबेट मकसद के साथ वायरल किया जा रहा है। यह बच्चा अपने घरवालों को सुरक्षित मिल गया था। वायरल हुई यह घटना 8 महीने पुरानी है।

विश्वास न्यूज़ (नई दिल्ली)। सोशल मीडिया पर अक्सर क्लिकबेट पोस्ट को वायरल होते देखा जाता है। कई बार कुछ सही घटना के पुराने वीडियो और तस्वीरों को क्लिकबेट मकसद से वायरल किया जाता है। इसी तरह एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति अपने बच्चे के खो जाने की जानकारी देता नज़र आ रहा है। इस पोस्ट में इस वीडियो को आगे शेयर करने की अपील भी की जा रही है।

विश्वास टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वीडियो एक साल पुराना है, जिसको क्लिकबेट मकसद के साथ वायरल किया जा रहा है। यह बच्चा अपने घरवालों को सुरक्षित मिल गया था। वायरल हुई यह घटना 8 महीने पुरानी है।

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक पेज “ਪਿੰਡਾਂ ਆਲੇ Pindan aale.” ने इस वीडियो को अपलोड करते हुए कैप्शन लिखा: “ਆਹ ਵੀਡੀਉ ਸੇਅਰ ਕਰਨ ਵਿਚ ਕੰਜੂਸੀ ਨਾ ਕਰੀਉ ਵੀਰੋ ,ਕਿਸੇ ਗਰੀਬ ਦਾ ਪੁੱਤ ਲੱਭਜੂ,ਜਿਨੇ ਵਿਉ ਓਨੇ ਹੀ ਸੇਅਰ ਕਰ ਦਿਉ ਵੀਰੇ ਤੁਹਾਡਾ ਕੁਝ ਨੀ ਜਾਣਾ ਗਰੀਬ ਦਾ ਪੁੱਤ ਲੱਭ ਜੂ”

कैप्शन का हिंदी अनुवाद: यह वीडियो शेयर करने में कंजूसी ना करो भाइयों, किसी गरीब का बेटा मिल जाएगा, जितने भी है उतने ही शेयर कर दो भाइयों आपका कुछ नहीं जाएगा, गरीब का बेटा मिल जाएगा”

इस पोस्ट का आर्काइव्ड लिंक।

पड़ताल

पोस्ट की पड़ताल करते हुए हमने सबसे पहले वीडियो को ध्यान से देखा। इस वीडियो में व्यक्ति अपने बच्चे के खो जाने की जानकारी देते हुए अपना नंबर शेयर करता है और अपने घर जिले की जानकारी भी देता है। कई जगह इस वीडियो को देखकर यूज़र कमेंट कर रहे हैं कि यह वीडियो पुराना है और यह बच्चा मिल चूका है।


Yabhlee पेज द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट पर आया एक कमेंट

अब हमने कुछ कीवर्ड का सहारा लेते हुए इस वीडियो के पुराने होने के दावे के बारे में ढूंढना शुरू किया। हमें फेसबुक सर्च से पता चला कि यह वीडियो पहले दिसंबर 2019 में भी वायरल हो चुकी है। मतलब यह बात साफ़ हुई कि यह वीडियो हालिया नहीं है, बल्कि 8 महीने पुराना है। फेसबुक सर्च का स्क्रीनशॉट नीचे देखा जा सकता है।

अब हमने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए बच्चे के पिता से सम्पर्क करने का फैसला किया। बच्चे का पिता सरबजीत सिंह अपना फोन नंबर इस वीडियो में शेयर भी करता है। फोन करने पर सरबजीत ने हमें बताया, “यह मामला 7-8 महीने पुराना है। मेरा बच्चा खो गया था। मेरा बच्चा 2 महीने बाद होशियारपुर में मिल गया था। इस सारे घटनाक्रम में किसी रिश्तेदार के शामिल होने की बात सामने आई थी। मेरा बच्चा सुरक्षित है और अपने परिवार के साथ है।”

इस वीडियो को ਪਿੰਡਾਂ ਆਲੇ Pindan aale. नाम के फेसबुक पेज द्वारा शेयर किया गया है। यह पेज पंजाब से जुडी खबरों को ज्यादा शेयर करता है।

निष्कर्ष: बच्चे के खो जाने की जानकारी देता यह वीडियो पुराना है। यह वीडियो एक साल पुराना है जिसको क्लिकबेट मकसद के साथ वायरल किया जा रहा है। यह बच्चा अपने घरवालों को सुरक्षित मिल गया था। वायरल हुई यह घटना 8 महीने पुरानी है।

  • Claim Review : बच्चे के खो जाने की जानकारी देता यह वीडियो
  • Claimed By : FB Page- ਪਿੰਡਾਂ ਆਲੇ Pindan aale.
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later