X
X

Fact Check: अनंत अंबानी की शादी के मौके पर फ्री रिचार्ज  के नाम से वायरल लिंक फर्जी 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि जियो के नाम से रिचार्ज  का वायरल लिंक फर्जी है। जियो की तरफ से इस तरह का कोई ऑफर नहीं चलाया जा रहा है। यूजर का डेटा चोरी करने के लिए इस फर्जी लिंक को शेयर किया जा रहा है। साइबर एक्सपर्ट भी ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह देते हैं। 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक लिंक को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अनंत अंबानी की शादी की खुशी में जियो भारत में सभी को तीन महीने के लिए 749 रुपये का फ्री रिचार्ज दे रहा है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल लिंक फर्जी है। जियो की तरफ से इस तरह का कोई ऑफर नहीं चलाया जा रहा है। यूजर का डेटा चोरी करने के लिए इस फर्जी लिंक को शेयर किया जा रहा है। साइबर एक्सपर्ट भी ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह देते हैं। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर शक्तिमंत्र डॉट इन ने 11 मार्च 2024 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है,  “12 July को अनंत अंबानी कि शादी होने की खुशी में मुकेश अंबानी जी दे रहे हैं पूरे भारत को फ्री में ₹749 वाला 3 महीने का फ्री रिचार्ज | तो अभी निचे नीले रंग की लिंक पर क्लिक करके अपने नंबर पर रिचार्ज करे।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल लिंक की सच्चाई जानने के लिए हमने यूआरएल को गौर से देखा। हमने पाया कि यह जियो की आधिकारिक वेबसाइट पर नहीं, बल्कि एक फर्जी वेबसाइट का लिंक हैं। जियो की वेबसाइट का यूआरएल जियो डॉट कॉम हैं, जबकि वायरल लिंक का यूआरएल myseoquery है। 

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने सेफ्टी टूल्स की मदद से लिंक पर क्लिक किया। हमारे सामने वेबसाइट खुलकर आ गई और रिचार्ज पाने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करने और आगे फॉरवर्ड करने के लिए कहा गया।

हमने ऑफर के बारे में जानने के लिए जियो की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया को भी खंगाला। हमें दावे से जुड़ी ऐसी कोई जानकारी वहां पर नहीं मिली। 

अधिक जानकारी के लिए हमने साइबर एक्सपर्ट अनुज अग्रवाल से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि यह एक क्लिकबेट लिंक हैं। इसे व्यूज लाने के लिए बनाया और आगे शेयर करने के लिए कहा जा रहा है। साइबर फ्रॉड करने वाले पेज को या फिर वेबसाइट को मोनेटाइज करने के लिए इस तरह के लिंक बनाकर शेयर करते हैं। 

अंत में हमने फर्जी लिंक को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर के 95 हजार फॉलोअर्स हैं। यूजर इस तरह के फर्जी लिंक को शेयर करता है। 

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि जियो के नाम से रिचार्ज  का वायरल लिंक फर्जी है। जियो की तरफ से इस तरह का कोई ऑफर नहीं चलाया जा रहा है। यूजर का डेटा चोरी करने के लिए इस फर्जी लिंक को शेयर किया जा रहा है। साइबर एक्सपर्ट भी ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह देते हैं। 

  • Claim Review : अनंत अंबानी की शादी के मौके पर फ्री रिचार्ज।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर शक्तिमंत्र डॉट इन
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later