X
X

Fact Check : एनडीए को बहुमत मिलने पर कंपनियां नहीं दे रही जॉब, फर्जी लिंक हुआ वायरल 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि एनडीए को बहुमत मिलने के बाद जॉब देने के नाम पर वायरल लिंक को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। भारत सरकार या फिर किसी भी कंपनी की तरफ से इस तरह की कोई घोषणा नहीं की गई है। धोखाधड़ी करने और निजी डेटा चुराने के मकसद से इस लिंक को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। 

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Jun 6, 2024 at 05:19 PM
  • Updated: Jun 6, 2024 at 05:22 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक लिंक को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बहुमत मिलने की खुशी में भारत की बड़ी कंपनियां 12वीं पास छात्रों को जॉब दे रही हैं। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल लिंक को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। भारत सरकार या फिर किसी भी कंपनी की तरफ से इस तरह की कोई घोषणा नहीं की गई है। धोखाधड़ी करने और निजी डेटा चुराने के मकसद से इस लिंक को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। 

क्या हो रहा है वायरल ?

इंस्टाग्राम यूजर psychology_7995 ने वायरल लिंक को शेयर करते हुए लिखा है,  “बड़ी खबर NDA सरकार बनते ही खुशखबरी….NDA सरकार की बड़ी जीत को लेकर खुशखबरी, भारत को बड़ी बड़ी कंपनियां 12th पास स्टूडेंट्स को जॉब दे रही है, जल्दी से फॉर्म भर दें, लिंक Bio में है।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्डस की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने वायरल लिंक के यूआरएल पर गौर किया। हमने पाया कि यह गूगल डॉक्युमेंट का लिंक हैं, ना कि किसी कंपनी का लिंक हैं। यूआरएल पर क्लिक करने पर हमारे सिस्टम ने हमें चेतावनी दी और लिंक को खतरनाक बताया। 

हमने भारत सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देने वाली वेबसाइट इंडिया. गवर्मेंट. इन की वेबसाइट को भी खंगाला। लेकिन हमें वहां पर दावे से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली।

अधिक जानकारी के लिए हमने  साइबर एक्सपर्ट अनुज अग्रवाल से संपर्क किया। हमने वायरल लिंक को उनके साथ शेयर किया। उन्होंने हमें बताया वायरल लिंक का इस्तेमाल लोगों का डेटा चुराने और उनके साथ धोखाधड़ी करने के लिए किया जा रहा है। अक्सर इस तरह के लिंक के जरिए पहले निजी जानकारी मांगी जाती है। फिर उन्हें जॉब देने के नाम पर पैसे मांगे जाते हैं। इस तरह के अनजान लिंक पर क्लिक करना खतरनाक हो सकता है। ऐसे में इस तरह के लिंक पर क्लिक ना करें और अपनी निजी जानकारी को कम से कम शेयर करें। 

अंत में हमने वायरल लिंक को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर इसी तरह की गलत पोस्ट को शेयर करता है। 

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि एनडीए को बहुमत मिलने के बाद जॉब देने के नाम पर वायरल लिंक को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। भारत सरकार या फिर किसी भी कंपनी की तरफ से इस तरह की कोई घोषणा नहीं की गई है। धोखाधड़ी करने और निजी डेटा चुराने के मकसद से इस लिंक को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। 

  • Claim Review : NDA सरकार की बड़ी जीत को लेकर खुशखबरी, भारत की बड़ी बड़ी कंपनियां 12th पास स्टूडेंट्स को जॉब दे रही है।
  • Claimed By : Inst user psychology_7995
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later