Fact Check: आंगनबाड़ी भर्ती के नाम से वायरल फर्जी लिंक, निजी जानकारी न करें शेयर

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि आंगनबाड़ी की भर्ती के नाम से वायरल लिंक को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल लिंक फर्जी है। यह व्यूज और लाइक पाने के लिए बनाया गया है। साइबर एक्सपर्ट के मुताबिक, इस तरह से अपनी निजी जानकारी शेयर करना वित्तीय तौर पर खतरनाक साबित हो सकता है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि आंगनबाड़ी में भर्तियां निकली हुई हैं। एक लिंक को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं या फिर कमेंट में अपना नंबर शेयर कर सीधा भर्ती हो सकते हैं

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। असल में वायरल लिंक फर्जी है। यह व्यूज और लाइक पाने के लिए बनाया गया है। साइबर एक्सपर्ट के मुताबिक, इस तरह से अपनी निजी जानकारी शेयर करना वित्तीय तौर पर खतरनाक साबित हो सकता है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ने ‘सुभाष लोहार’ ने 11 सितंबर 2024 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “आंगनबाड़ी के पदों पर हो रही भर्ती 2024 …यहां से आवेदन करे।” 

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने लिंक पर क्लिक किया तो हमें यह allcitizennews नामक एक वेबसाइट पर ले गया। जहां पर एसएससी की जॉब को लेकर जानकारी दी गई थी। वेबसाइट को खंगालने पर हमने पाया कि यहां पर जॉब से जुड़ी इसी तरह की रिपोर्ट्स को प्रकाशित किया गया है।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने महिला और बाल विकास की वेबसाइट पर जाकर खंगालना शुरू किया। हमें यहां पर दावे से जुड़ी ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली।

जांच के दौरान हमें महिला और बाल विकास चंडीगढ़ के आधिकारिक फेसबुक पेज पर दावे से जुड़ी एक पोस्ट मिली। पोस्ट को 19 सितंबर 2024 को अपलोड किया गया है। पोस्ट में इस तरह के लिंक पर क्लिक करने से मना किया गया है। साथ ही इस तरह की पोस्ट को भ्रामक बताया गया है।

अधिक जानकारी के लिए हमने  साइबर एक्सपर्ट अनुज अग्रवाल से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि ऐसे लिंक को हमें दूसरी वेबसाइट पर ले जाते हैं। अक्सर व्यूज और लाइक पाने के लिए शेयर किए जाते हैं, ताकि इनके जरिए पैसे कमाये जा सकें। कई बार इस तरह के लिंक पर क्लिक करने से फोन में एक बग ऐप  डाउनलोड हो जाता है। जो कि यूजर के फोन को कंट्रोल करने लगता है। इस तरह के ऐप  से वित्तीय धोखाधड़ी की जाती है। इसलिए किसी भी लिंक पर क्लिक करने से बचे। 

अंत में हमने पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर इसी तरह की पोस्ट को शेयर करता है। यूजर की प्रोफाइल पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, वो भोपाल का रहने वाला है।

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि आंगनबाड़ी की भर्ती के नाम से वायरल लिंक को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल लिंक फर्जी है। यह व्यूज और लाइक पाने के लिए बनाया गया है। साइबर एक्सपर्ट के मुताबिक, इस तरह से अपनी निजी जानकारी शेयर करना वित्तीय तौर पर खतरनाक साबित हो सकता है।

False
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट