X
X

Fact Check : ‘कौशल भारत कुशल भारत योजना’ के नाम पर फर्जी लिंक हुआ वायरल 

विश्वास न्यूज ने जब दावे की जांच की तो पाया, 'कौशल भारत कुशल भारत योजना' नामक वेबसाइट का वायरल लिंक फर्जी है। वायरल लिंक सरकारी वेबसाइट का नहीं, बल्कि यूजर्स के निजी डेटा को चोरी करने और उनके साथ धोखाधड़ी करने के लिए बनाया गया फर्जी लिंक हैं। इस तरह के किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। 

नई दिल्ली। (विश्वास न्यूज)। ‘कौशल भारत कुशल भारत योजना’ नामक एक वेबसाइट के लिंक को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही योजना की वेबसाइट है। सरकारी योजना के लाभों को पाने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर पंजीकरण करने के लिए कहा जा रहा है। 

विश्वास न्यूज ने जब दावे की जांच की तो पाया कि वायरल लिंक फर्जी है। वायरल लिंक सरकारी वेबसाइट का नहीं, बल्कि यूजर्स के निजी डेटा को चोरी करने और उनके साथ धोखाधड़ी करने के लिए बनाया गया फर्जी लिंक हैं। इस तरह के किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘रोज़गार अधिसूचना मंत्रालय’ ने 13 अक्टूबर 2023 को वायरल लिंक को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “निशुल्क पंजिकरण कीजिए समय अवधि जल्दी ही खत्म होने वाली है। अभी राज्यों मे जिला अनुसार नियुक्ति प्राप्त होगी। योग्यता 10वी 12वी स्नातक टेक्निकल डिप्लोमा डिग्री होल्डर आवदेन कर योजना का लाभ लें। Learn More या photo पर क्लिक करेंनिशुल्क पंजिकरण कीजिए समय अवधि जल्दी ही खत्म होने वाली है। अभी राज्यों मे जिला अनुसार नियुक्ति प्राप्त होगी। योग्यता 10वी 12वी स्नातक टेक्निकल डिप्लोमा डिग्री होल्डर आवदेन कर योजना का लाभ लें। Learn More या photo पर क्लिक करें।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने लिंक के यूआरएल पर गौर किया। हमने पाया कि वायरल लिंक का यूआरएल kbkbygov.online है, जबकि सरकारी वेबसाइट का यूआरएल गवर्नमेंट डॉट इन होता है।

लिंक की सच्चाई जानने के लिए हमने सेफ्टी टूल्स का इस्तेमाल करते हुए वायरल लिंक पर क्लिक किया। फिर हमसे हमारी कुछ निजी जानकारियां और तस्वीर मांगी गई। सारी जानकारियां भरने के बाद हमसे इसे आगे वॉट्सऐप पर अन्य लोगों के साथ शेयर करने के लिए कहा गया है, जबकि अगर आप किसी सरकारी वेबसाइट पर पंजीकरण करते हैं तो आपसे कभी भी वॉट्सऐप  पर आगे शेयर करने के लिए नहीं कहा जाता है। हम अपने यूजर को सलाह देते हैं कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

डोमेन के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए डोमेन के बारे में जानकारी देने वाली वेबसाइट lookup.icann.org की मदद ली। इसकी मदद से हमने डोमेन की जानकारी निकाली। वेबसाइट के अनुसार, वायरल वेबसाइट को 3 सितंबर 2023 को बनाया गया है और इसे यूएस में बनाया गया है। 

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने सरकारी वेबसाइट्स को खंगालना शुरू किया। हमने गूगल सर्च की भी मदद ली। हालांकि, हमें ‘कौशल भारत कुशल भारत योजना’ नाम की किसी सरकारी वेबसाइट का लिंक नहीं मिला और न ही इस योजना से जुड़ी कोई न्यूज रिपोर्ट मिली। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय की वेबसाइट पर भी इस योजना से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली। 

हमें इकोनॉमी टाइम्स की वेबसाइट पर 9 फरवरी 2021 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में साल 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्किल इंडिया मिशन के बारे में बताया गया है। इसी स्किल इंडिया मिशन की टैगलाइन थी, कौशल भारत कुशल भारत’। वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, “स्किल इंडिया मिशन का उद्देश्य भारतीय युवाओं को उद्योग से संबंधित कौशल प्रशिक्षण लेने में सक्षम बनाना है।” जांच के दौरान हमने पाया कि सरकार इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत चलाती है। इंडिया  डॉट गवर्नमेंट की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, इस योजना का मकसद युवाओं को बेहतर आजीविका हासिल करने में मदद करना है। 

अधिक जानकारी के लिए हमने साइबर एक्सपर्ट अनुज अग्रवाल से बातचीत की। उनका कहना है, “यूजर के निजी डेटा को चुराने के लिए इस तरह की वेबसाइट बनाई जाती है, ताकि यूजर्स का डेटा हासिल किया जा सके। फिर इस तरह की वेबसाइट यूजर्स का डेटा गलत तरीके से इस्तेमाल करती हैं या फिर उनके डेटा को आगे बेच दिया जाता है। इस तरह के किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। हमेशा आधिकारिक वेबसाइट के बारे में पता कर उसी पर क्लिक करना चाहिए।”

अंत में हमने फर्जी लिंक को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को खंगाला। यूजर को सौ से अधिक लोग फॉलो करते हैं। यूजर के अकाउंट को खंगालने पर हमने पाया कि यूजर इसी तरह के फेक लिंक को शेयर करता है। 

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जब दावे की जांच की तो पाया, ‘कौशल भारत कुशल भारत योजना’ नामक वेबसाइट का वायरल लिंक फर्जी है। वायरल लिंक सरकारी वेबसाइट का नहीं, बल्कि यूजर्स के निजी डेटा को चोरी करने और उनके साथ धोखाधड़ी करने के लिए बनाया गया फर्जी लिंक हैं। इस तरह के किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। 

  • Claim Review : 'कौशल भारत कुशल भारत योजना'का लिंक।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर रोज़गार अधिसूचना मंत्रालय
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later