X
X

पूरा सचः जलती हुई महिला के वीडियो से RSS का कुछ भी लेना-देना नहीं

  • By: Ashish Maharishi
  • Published: Nov 8, 2018 at 02:23 PM
  • Updated: Feb 18, 2019 at 01:37 PM

नई दिल्ली। धर्म के आधार पर जहर फैलाने के मामले में कोई किसी से कम नहीं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो इनदिनों वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया गया है कि संघ के कार्यक्रम में नकाब जलाने वाली महिला को अल्‍लाह ने सजा दी। वीडियो के माध्‍यम से समाज में सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। इतना ही नहीं, वीडियो को राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ से जोड़कर भी गलत दावा किया जा रहा है। हमारी जांच में पाया गया है कि इस वीडियो को गलत संदर्भ में प्रचारित किया जा रहा है।

एक मिनट 12 सेकंड लंबे वीडियो में एक महिला जलती हुई सीढि़यों से भागती हुई दिख रह है। कुछ लोग आग बुझाते हुए इस महिला को बचाने की कोशिश करते हुए भी इस वीडियो में दिख रहे हैं। इतना ही नहीं, वीडियो में कहा जा रहा है कि संघ के कार्यक्रम में कुछ महिलाओं ने बुर्का जलाने की कोशिश तो ऊपरवाले ने उन्‍हें सजा दे दी। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि नकाब जलाने वाली RSS की औरतों पर कहर-ए-इलाही।

इस वीडियो को हिन्दुस्तान का जांबाज मुसलमान नामक एक फेसबुक ग्रुप पर पोस्ट किया गया। इसे दस हजार ज़्यादा बार शेयर किया जा चुका है। हमारी टीम ने इसे जांचने का फैसला किया।

पड़ताल

पहली नजर में ये वीडियो किसी धरने का नजर आ रहा है। कुछ औरतें पानी की टंकी पर चढ़कर धरना दे रही हैं। हमनें सबसे पहले गूगल में women burn during protest टाइप करके सर्च किया तो हमें पहला ही लिंक ये मिला।

साइट पर ये वीडियो 7 फरवरी 2013 को अपलोड किया गया। इसके ये साबित हो गया है कि वीडियो पुराना है। अब हमें ये पता लगाना था कि वीडियो में हुई घटना की सच्‍चाई क्‍या है। इसी वीडियो पर एक कमेंट में एक लिंक शेयर किया गया था। जब हमनें ये लिंक ओपन किया तो सच्‍चाई हमारे सामने आ गई।

इस लिंक में जी न्‍यूज का वीडियो था। इसमें बताया गया कि पंजाब के शिक्षा मंत्री के खिलाफ कपूरथला में प्रदर्शन के दौरान एक महिला जल गई थी। बाद में इस महिला की मौत भी हो गई। इस पुरानी पोस्‍ट से सबकुछ साफ हो गया। वास्‍तविक घटला 8 फरवरी 2010 की है।

हमारी तहकीकात में ये वीडियो सही निकला है लेकिन इसे इस्‍लाम के नाम पर संघ से जोड़कर गलत तरीके से लोगों के सामने पेश किया गया है। अगर पाठक चाहें तो ऊपर बताई गई प्रक्रिया से खुद भी इस वीडियो की सच्चाई को जांच सकते हैं।

पूरा सच जानें…सब को बताएं 

सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

  • Claim Review : दावा किया गया था कि जलती हुई महिला का वीडियो RSS से संबंधित है
  • Claimed By : Rahim Ah
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later