X
X

Fact Check : राहुल गांधी की 2023 में फिसली थी जुबान, अधूरा वीडियो फिर से वायरल

हमारी जांच में वायरल पोस्‍ट भ्रामक साबित होती है।

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा जारी है। इसके बीच सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक क्लिप वायरल हो रही है। इसमें उन्‍हें देश की आबादी 140 करोड़ रुपए बताते हुए सुना जा सकता है। यह वीडियो एक बार पहले भी वायरल हुआ था। उस वक्‍त भी विश्‍वास न्‍यूज ने इसकी जांच की थी।

विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में पता चला कि 6 जनवरी 2023 को भारत जोड़ो यात्रा पानीपत में थी। उस वक्‍त उनकी जुबान फिसल गई थी। चंद सेकंड में ही उन्‍होंने अपनी गलती सुधार ली थी, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनकी अधूरी क्लिप को शेयर करके उनका मजाक उड़ा रहे हैं। हमारी जांच में वायरल पोस्‍ट भ्रामक साबित होती है।

क्‍या हो रहा है वायरल

फेसबुक यूजर सनातनी हिंदू यश ने एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि देश की आबादी 140 करोड़ रुपए।

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। इस वीडियो को दूसरे कई यूजर्स भी वायरल कर रहे हैं। इसका आर्काइव वर्जन यहां क्लिक करके देखा जा सकता है।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने राहुल गांधी के वायरल वीडियो की जांच के लिए सबसे पहले इनविड टूल का इस्‍तेमाल किया। इसके बाद वहां से निकाले गए कीफ्रेम्‍स के जरिए गूगल लेंस टूल की मदद से असली वीडियो को खोजना शुरू किया । जांच के दौरान हमें कांग्रेस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर राहुल गांधी के भाषण का बड़ा वर्जन मिला।

6 जनवरी 2023 को अपलोड इस वीडियो में राहुल गांधी देश की अर्थव्‍यवस्‍था पर बोल रहे थे। इसी वीडियो में 32:48 मिनट से राहुल गांधी को यह बोलते हुए देखा जा सकता है, “मैं अब आपको थोड़ा देश की जो आर्थिक स्थिति है उसके बारे में बताना चाहता हूं। देश की आबादी 140 करोड़ रुपए, 140 करोड़ लोग। ठीक है। पहला नंबर याद रखिए। 140 करोड़। अच्छी तरह सुनो। अब दूसरा नंबर याद रखिए। सौ। और मजे की बात सुनिए। हिंदुस्‍तान में। शांत हो जाइए। मैं गहरी बात बोल रहा हूं। देखिए स्‍टेज पर 100 लोग। देश में 140 करोड़ लोग। आज के हिंदुस्‍तान में जितना धन। जितना धन, जितना धन आधे हिंदुस्‍तान के हाथ में हैं, उतना धन हिंदुस्‍तान के सबसे अमीर 100 लोगों के हाथ में है। क्‍या आपको यह सही लगता है….”

इस वीडियो को सुनने से यह स्‍पष्‍ट हो गया कि राहुल गांधी की जुबान जरूर फिसली थी। उन्‍होंने लोग की जगह रुपये बोल दिया था, लेकिन चंद सेकंड में ही उन्‍होंने अपनी गलती सुधार ली थी।

वीडियो के डिस्क्रिप्‍शन में बताया गया कि वीडियो हरियाणा के पानीपत का है। वहां राहुल गांधी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक सभा को संबोधित किया था।

विश्‍वास न्‍यूज ने एक बार पहले भी विस्‍तार से वायरल वीडियो की जांच की थी। उस जांच को पढ़ने के लिए यहां क्लिक किया जा सकता है।

वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के नितिन अग्रवाल ने बताया कि यह पानीपत में हुई जनसभा का अधूरा वीडियो है।

पड़ताल के अंत में वायरल पोस्‍ट करने वाले यूजर की जांच की गई। पता चला कि सनातनी हिंदू यश नाम के इस यूजर को 4.8 हजार लोग फॉलो करते हैं। यह यूजर यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला है।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की जांच में वायरल वीडियो एडिटेड साबित हुआ। राहुल गांधी के जनवरी 2023 के अधूरे वीडियो को अब वायरल किया जा रहा है। उस वक्‍त राहुल गांधी की जुबान फिसल गई थी। उन्‍होंने तुरंत गलती सुधार ली थी। लेकिन सोशल मीडिया पर अधूरा वीडियो शेयर करके उनका मजाक उड़ाया जा रहा है।

  • Claim Review : राहुल गांधी ने कहा कि देश की आबादी 140 करोड़ रुपए।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर सनातनी हिंदू यश
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later