Quick Fact Check: लखनऊ के ब्रिज में हुए गढ्ढे को फिर से दिल्ली का बता कर किया जा रहा है वायरल

हमने पड़ताल में पाया ये दावा गलत है। असल में ये तस्वीर 2016 लखनऊ की है, जब गोमतीनगर में बने लोहिया पुल का एक हिस्सा ढह गया था। तस्वीर दिल्ली की नहीं है।

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया पर आजकल फिर से लोग एक पुराने पोस्ट को शेयर कर रहे हैं, जिसमें एक ब्रिज पर हुए गढ्ढे की तस्वीर देखी जा सकती है। पोस्ट में क्लेम किया जा रहा है कि ये तस्वीर दिल्ली की है। हमने इस पोस्ट की पहले भी पड़ताल की थी। तब हमने पाया था कि ये दावा गलत है। असल में ये तस्वीर 2016 लखनऊ की है, जब गोमतीनगर पर बने लोहिया पुल का एक हिस्सा ढह गया था।

क्या है वायरल पोस्ट में?

वायरल पोस्ट में एक ब्रिज पर हुए गढ्ढे की तस्वीर देखी जा सकती है। पोस्ट के साथ डिस्क्रिप्शन में लिखा है : “दिल्ली का पुल जो 450 करोड़ का बनना था और केजरीवाल ने 250 करोड़ में बनाया और 250 करोङ भी बेकार हो गऐ 😡😡😡😡.”

इस पोस्ट के आर्काइव्ड वर्जन को यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

विश्वास न्यूज़ ने इस पोस्ट की पहले भी पड़ताल की थी। उस समय हमने पाया था कि यह तस्वीर लखनऊ की है। यह हादसा लखनऊ में 2016 में हुआ था।गोमतीनगर रिवर फ्रंट परियोजना का काम देख रहे सिंचाई विभाग के ठेकेदार की गलत खुदाई के चलते हादसा हुआ था।

पूरी पड़ताल यहाँ पढ़ें।

इस पोस्ट को Kumar Vijay नाम के फेसबुक यूजर ने 9 अगस्त को शेयर किया था। यूजर हिमाचल प्रदेश के उना के रहने वाले हैं।

निष्कर्ष: हमने पड़ताल में पाया ये दावा गलत है। असल में ये तस्वीर 2016 लखनऊ की है, जब गोमतीनगर में बने लोहिया पुल का एक हिस्सा ढह गया था। तस्वीर दिल्ली की नहीं है।

False
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट