X
X

Quick Fact Check: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी का पुराना वीडियो फिर से झूठे दावे से वायरल

विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत निकला। यह वीडियो 2017 का है और तब डॉक्टर मनमोहन सिंह पीएम नहीं थे। इस वीडियो में तब श्रीलंका के पीएम रानिल विक्रमसिंघे अपनी भारत यात्रा के दौरान पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी से मिले थे।

विश्वास न्यूेज (नई दिल्ली )। सोशल मीडिया पर एक बार फिर से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के साथ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यूपीए सरकार में जब मनमोहन सिंह पीएम थे तो उन्हें साइडलाइन कर दिया गया था। विश्वास न्यूज़ ने इस दावे की पहले भी पड़ताल की थी। हमारी पड़ताल में वायरल दावा झूठा निकला। यह वीडियो 2017 का है और तब डॉक्टर मनमोहन सिंह पीएम नहीं थे।

क्या हो रहा है वायरल

फेसबुक यूजर ‘सुशील जी’ ने 26 सितम्बर 2021 को इस वीडियो को शेयर किया। इसके ऊपर लिखा गया है, ‘जो लोग अभी तक यही समझते हैं कि मनमोहन सिंह 10 साल तक प्रधानमंत्री थे तो वो 20 सेकंड के इस वीडियो को 4 बार ज़रूर देखें.’

इस पोस्ट के आर्काइव्ड वर्जन को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है।

पड़ताल

विश्वास न्यूज़ ने इस दावे की पहले भी पड़ताल की थी। उस समय हमने वायरल वीडियो को InVID टूल में डाल इसके कीफ्रेम्स निकाले थे और फिर इस कीफ्रेम्स की सहायता से गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें इससे मिलते-जुलते कई परिणाम मिले थे। हमें वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स से मिलता हुआ थंबनेल NNIS – News नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो में मिला था। यह वीडियो 26 अप्रैल 2017 को अपलोड किया गया था। इसमें बताया गया था कि तब श्रीलंका के पीएम रानिल विक्रमसिंघे भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आए थे और उन्होंने डॉक्टर मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इस यूट्यूब पोस्ट में 12 सेकंड के बाद से वायरल वीडियो को देखा जा सकता है।

इंटरनेट पर सर्च करने पर हमें न्यूज एजेंसी एएनआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 26 अप्रैल 2017 को किया गया एक ट्वीट मिला था, जिसमें रानिल विक्रमसिंघे, मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के बीच हुई मुलाकात का जिक्र था। इसके साथ लगाई गई तस्वीर वायरल वीडियो से बिल्कुल मेल खाती है।

विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बीपी सिंह के साथ शेयर किया था। उन्होंने भी पुष्टि करते हुए बताया कि यह वीडियो तबका है, जब डॉक्टर मनमोहन सिंह पीएम नहीं थे।

विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर ‘सुशील जी’ की प्रोफाइल को स्कैन किया। यूजर पटना का रहने वाला है। यूजर के 8,113 फ़ॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत निकला। यह वीडियो 2017 का है और तब डॉक्टर मनमोहन सिंह पीएम नहीं थे। इस वीडियो में तब श्रीलंका के पीएम रानिल विक्रमसिंघे अपनी भारत यात्रा के दौरान पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी से मिले थे।

  • Claim Review : जो लोग अभी तक यही समझते हैं कि मनमोहन सिंह 10 साल तक प्रधानमंत्री थे तो वो 20 सेकंड के इस वीडियो को 4 बार ज़रूर देखें.
  • Claimed By : सुशील जी
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later