X
X

Quick Fact Check : कांग्रेस के स्‍थापना दिवस का पुराना वीडियो फिर से मनमोहन सिंह के बर्थडे के नाम पर वायरल

विश्‍वास टीम की पड़ताल में पता चला कि मनमोहन सिंह के जन्मदिन के नाम पर वायरल हो रही पोस्‍ट गलत है। वायरल वीडियो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बर्थडे का नहीं, बल्कि 27 दिसंबर 2018 को कांग्रेस के स्‍थापना दिवस के अवसर पर काटे गए केक का है। उस वक्‍त राहुल गांधी कांग्रेस के अध्‍यक्ष थे। मनमोहन सिंह और राहुल गांधी, दोनों ने मिलकर केक काटा था।

नई दिल्‍ली (विश्‍वास टीम)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है जिसमें भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गाँधी को केक काटते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस में मनमोहन सिंह को अपने जन्‍मदिन पर खुद से केक काटने की आजादी नहीं है। विश्‍वास टीम ने पहले भी इस पोस्ट की पड़ताल की थी। उस समय हमें पता चला था कि वायरल दावा फर्जी है। दरअसल असली वीडियो कांग्रेस के स्‍थापना दिवस का निकला था। इस मौके पर मनमोहन सिंह और राहुल गांधी ने केक काटा था। असल वीडियो 27 दिसंबर 2018 का था। इस वीडियो को उस वक्‍त कांग्रेस के आधिकारिक यूटयूब चैनल पर भी अपलोड किया गया था।

क्‍या है वायरल पोस्‍ट में

Avinash Srivastava नाम के एक फेसबुक यूजर ने 26 सितम्बर को 18 सेकंड का एक वीडियो अपलोड करते हुए दावा किया “पार्टी में जो इंसान अपने ही जन्मदिन का केक नही काट सकता, तो सोंचो उसने 10 साल सरकार कैसे चलाई होगी 😋”

इस वायरल पोस्ट के आर्काइव्ड वर्जन को यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

विश्‍वास टीम ने वायरल वीडियो की पहले भी पड़ताल की थी। पड़ताल के दौरान हमें इंडिया टुडे के यूटयूब चैनल पर यह ओरिजनल वीडियो मिला था, जिसमें बताया गया था कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के साथ कांग्रेस के फाउंडेशन डे के अवसर पर पार्टी ऑफिस में केक काटा था। हमें यह वीडियो कांग्रेस थे यूट्यूब चैनल पर भी 27 दिसंबर 2018 को फाउंडेशन डे के नाम से ही अपलोडेड मिला था।

ओरिजनल वीडियो आप यहां देख सकते हैं।

विश्‍वास न्‍यूज ने इस विषय में कांग्रेस के प्रवक्‍ता अखिलेश प्रताप सिंह से संपर्क किया था। उन्‍होंने बताया था कि देश में प्रोपेगैंडा फैलाने के लिए पूरी मशीनरी एक्टिव है। वायरल वीडियो भी उसी का नतीजा है।

पूरी पड़ताल यहाँ पढ़ें।

निष्कर्ष: विश्‍वास टीम की पड़ताल में पता चला कि मनमोहन सिंह के जन्मदिन के नाम पर वायरल हो रही पोस्‍ट गलत है। वायरल वीडियो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बर्थडे का नहीं, बल्कि 27 दिसंबर 2018 को कांग्रेस के स्‍थापना दिवस के अवसर पर काटे गए केक का है। उस वक्‍त राहुल गांधी कांग्रेस के अध्‍यक्ष थे। मनमोहन सिंह और राहुल गांधी, दोनों ने मिलकर केक काटा था।

  • Claim Review : पार्टी में जो इंसान अपने ही जन्मदिन का केक नही काट सकता, तो सोंचो उसने 10 साल सरकार कैसे चलाई होगी
  • Claimed By : Avinash Srivastava
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later