X
X

Quick Fact Check : साईं आश्रम में भजन गायन का पुराना वीडियो फिर से दुबई के नाम पर हुआ वायरल

विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में दुबई की मस्जिद में भजन के नाम से वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुई। दरअसल यह वीडियो आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में स्थित पुट्टपर्थी साईं आश्रम का है। 2012 में हुए कार्यक्रम में दूसरे देशों से आए लोगों ने भजन गाए थे। इसमें महिला और पुरुष दोनों ही शामिल हुए थे। वीडियो का मस्जिद से कोई संबंध नहीं है।

  • By: Ashish Maharishi
  • Published: Dec 29, 2021 at 01:36 PM
  • Updated: Dec 29, 2021 at 01:53 PM

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया में एक बार फिर से 4:13 मिनट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बुर्का पहने हुए कुछ महिलाओं को भजन गाते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को दुबई की मस्जिद का बताकर वायरल कर रहे हैं। विश्‍वास न्‍यूज पहले भी इस वीडियो की पड़ताल कर चुका है। दरअसल यह वीडियो वर्ष 2012 का है। उस वक्‍त आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में स्थित पुट्टपर्थी साईं आश्रम में मिडिल ईस्ट और दूसरे मुल्‍कों से कई लोग आए थे। वीडियो उसी वक्‍त के सर्वधर्म सदभावना कार्यक्रम का है। विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वीडियो के साथ किया गया दावा फर्जी साबित हुआ।

क्‍या हो रहा है वायरल

फेसबुक यूजर सुभाष राय ने 26 दिसंबर को एक वीडियो को अपलोड करते हुए दावा किया : ‘दुबई में एक नए युग की शुरुआत,
मुस्लिम महिलाएं मस्जिद में राम भजन करती हैं। उनके पति तालियों की गड़गड़ाहट के साथ शेखों के साथ थे। भारत में ऐसा करने से इस्लाम को खतरा होगा। हमारे 135 करोड़ भारतीयों के साथ शेयर करें यह मजेदार कहानी…जय श्रीराम।’

फेसबुक पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों लिखा गया है। इसके आकाईव्‍ड वर्जन को यहां देखें। इसे सच मानकर दूसरे यूजर्स भी खूब वायरल कर रहे हैं।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की सच्‍चाई जानने के लिए सबसे पहले पूरे वीडियो को ध्‍यान से देखा। इसके अंत में हमें पुट्टपर्थी साईं बाबा की तस्वीर नजर आती है। इसे आधार बनाकर विश्‍वास न्‍यूज ने सबसे पहले InVID टूल का इस्‍तेमाल किया। इसमें वायरल वीडियो को अपलोड किया और कई ग्रैब्‍स निकाले। फिर इन्‍हें गूगल रिवर्स इमेज टूल में अपलोड करके सर्च किया। सर्च के दौरान हमें एक वीडियो 31 दिसंबर 2012 को यूट्यूब पर अपलोड मिला। Gopi Jags नाम के एक चैनल ने वीडियो को अपलोड किया था। पूरा वीडियो यहां देखा जा सकता है।

https://www.youtube.com/watch?v=FLgecEo9hBQ

विश्‍वास न्‍यूज ने ज्‍यादा जानकारी के लिए आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में स्थित पुट्टपर्थी साईं आश्रम से संपर्क किया। वहां के जनसंपर्क अधिकारी श्रीकांत दास ने विश्‍वास न्‍यूज को बताया कि वायरल वीडियो आश्रम का है। यहां 10 जुलाई 2012 को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें मीडिल ईस्‍ट से लेकर दूसरे देशों से कई लोग आए थे। वीडियो का किसी मस्जिद से कोई संबंध नहीं है।

पूरी पड़ताल को विस्‍तार से यहां पढ़ें।

पड़ताल के अंत में विश्‍वास न्‍यूज ने फर्जी पोस्‍ट करने वाले यूजर की जांच की। पता चला कि फेसबुक यूजर सुभाष राय गुजरात के सूरत में रहते हैं।

निष्कर्ष: विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में दुबई की मस्जिद में भजन के नाम से वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुई। दरअसल यह वीडियो आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में स्थित पुट्टपर्थी साईं आश्रम का है। 2012 में हुए कार्यक्रम में दूसरे देशों से आए लोगों ने भजन गाए थे। इसमें महिला और पुरुष दोनों ही शामिल हुए थे। वीडियो का मस्जिद से कोई संबंध नहीं है।

  • Claim Review : दुबई की मस्जिद में भजन
  • Claimed By : फेसबुक यूजर सुभाष राय
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later