X
X

Fact Check : पीएम मोदी के भाषण के साथ छेड़छाड़ करके किया गया वायरल

पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत नहीं बना सकती है। उसी वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके वायरल क्लिप तैयार की गई है।

नई दिल्‍ली (Vishvas News)। देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण का मतदान खत्‍म हो चुका है। इसी के बीच सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्‍हें यह बोलते हुए दिखाया गया है कि उन्‍होंने कहा है कि भाजपा कभी भी मजबूत भारत नहीं बना सकती है।

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्‍लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है। विश्वास न्यूज ने इसकी पड़ताल की। यह फर्जी साबित हुआ। राजस्‍थान की एक सभा में पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत नहीं बना सकती है। उसी वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके वायरल क्लिप तैयार की गई है।

क्या हो रहा है वायरल

एक्स हैंडल ‘मंगलाराम बिश्‍नोई’ ने 21 अप्रैल को एक वीडियो को पोस्‍ट करते हुए दावा किया, “भाजपा कभी भी मजबूत भारत नहीं बना सकती _ मोदी।”

https://twitter.com/ManglaramINC/status/1782096849132020186

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की सच्‍चाई जानने के लिए सबसे पहले वीडियो के कई कीफ्रेम्‍स निकाले। फिर इन्‍हें गूगल लेंस के जरिए सर्च करना शुरू किया। असली वीडियो हमें नरेंद्र मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। इसे 21 अप्रैल को लाइव किया गया था। उस वक्‍त पीएम मोदी राजस्‍थान के जालोर में एक पब्लिक मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। वीडियो के 17:40 मिनट पर पीएम मोदी को यह‍ बोलते हुए सुना जा सकता है, “राष्‍ट्र भक्ति से ओत-पोत राजस्‍थान जानता है कि कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत बना ही नहीं सकती।”

इसी वीडियो में से 14 सेकंड की क्लिप एडिट करके कांग्रेस की जगह भाजपा को जोड़ा गया है।

विश्‍वास न्‍यूज ने जांच के अगले चरण में गूगल ओपन सर्च टूल की मदद ली। संबंधित कीवर्ड से सर्च करने पर हमें एनडीटीवी की वेबसाइट पर एक खबर मिली। इसे 21 अप्रैल को अपलोड किया गया था। इसमें पीएम मोदी के भाषण को सुना जा सकता है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत बना ही नहीं सकती है। पूरी खबर यहां पढ़ें।

सर्च के दौरान असली वीडियो हमें ‘आजतक’ के यूट्यूब चैनल पर भी मिला। इसे शॉर्ट वीडियो के रूप में अपलोड किया गया था। 21 अप्रैल को अपलोड इस वीडियो में पीएम मोदी को यह बोलते हुए साफ सुना जा सकता है कि कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत बना नहीं सकती।

विश्‍वास न्‍यूज ने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए दैनिक जागरण, राजस्‍थान के वरिष्‍ठ संवाददाता नरेंद्र शर्मा से संपर्क किया। उनके साथ वायरल पोस्‍ट का लिंक शेयर किया। उन्‍होंने बताया, “पीएम मोदी ने जालोर में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था कि कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत नहीं बना सकती है। उसी वीडियो को एडिट किया गया है। वायरल पोस्‍ट फेक है।”

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में पता चला कि पीएम मोदी के भाषण के साथ छेड़छाड़ करके वायरल वीडियो को तैयार किया गया है। पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत नहीं बना सकती है। इसमें से कांग्रेस शब्‍द को हटाकर भाजपा जोड़कर वायरल वीडियो तैयार करके झूठ फैलाया जा रहा है।

  • Claim Review : पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा कभी भी मजबूत भारत नहीं बना सकती।
  • Claimed By : एक्‍स हैंडल मंगलाराम बिश्‍नोई
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later