X
X

Fact Check : कांग्रेस की दिवंगत नेता विद्या पटेल के पुराने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ किया जा रहा वायरल 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि विद्या पटेल के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2018 का है। जब वो बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस के साथ जुड़ गई थी। साल 2023 में विद्या पटेल का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वीडियो को भ्रामक दावे के साथ लोकसभा चुनाव  2024 से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर बीजेपी पर तंज कसती एक महिला के वीडियो को लोकसभा चुनाव 2024 से जोड़ते हुए शेयर किया जा रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की पूर्व नेता विद्या पटेल ने हाल ही में बीजेपी के अंदर की सच्चाई बताई है। वीडियो में उन्हें बोलते हुए देखा जा सकता है कि भाजपा में टिकट खरीदना पड़ता है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2018 का है। जब वो बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस के साथ जुड़ गई थी। साल 2023 में विद्या पटेल का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वीडियो को भ्रामक दावे के साथ लोकसभा चुनाव 2024 से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘दिलीप जयसवाल’ ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ”भाजपा में टिकट चाहिए तो पैसा दो या पत्नी**भाजपा पूर्व नेत्री, विद्या पटेल ने बताई भाजपा के अंदर की बात।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) हमें एसआर टाइम के यूट्यूब चैनल पर 18 नवंबर 2018 को अपलोड हुआ मिला। मौजूद जानकारी के मुताबिक, “भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई जिला पंचायत सदस्य विद्या पटेल का भाजपा पर सनसनीखेज आरोप- भाजपा औरत और दौलत की पार्टी है।”

पड़ताल के दौरान हमें पत्रिका की वेबसाइट पर 18 नवंबर 2018 को प्रकाशित एक रिपोर्ट (आर्काइव लिंक) मिली। रिपोर्ट के अनुसार, विद्या पटेल मध्य प्रदेश के कटनी जिले से जिला पंचायत सदस्य थी। वो टिकट न मिलने से नाराज होकर अपने एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस के साथ जुड़ गई थी। इसके बाद उन्होंने बीजेपी को लेकर यह बयान दिया था। 

हमें वायरल वीडियो कांग्रेस के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी अपलोड हुआ मिला। वीडियो (आर्काइव लिंक) को 18 नवंबर 2018 को शेयर किया गया था। 

राज एक्सप्रेस पर 23 जून 2023 को प्रकाशित एक रिपोर्ट (आर्काइव लिंक) के मुताबिक, विद्या पटेल का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। कांग्रेस ने भी ट्वीट कर दुख जताया था। 

अधिक जानकारी के लिए हमने नई दुनिया मध्य प्रदेश कटनी के रिपोर्टर मुकेश तिवारी से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा भ्रामक है। यह वीडियो काफी पुराना है और इसका हालिया चुनाव से कोई संबंध नहीं है। इनका नाम विद्या पटेल है। कटनी जिले से जिला पंचायत सदस्य थी। यह वीडियो करीब 6 साल पुराना है। जब इन्होंने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की थी। एक साल पहले उनका हार्ट अटैक से निधन हो चुका है। 

अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को गोरखपुर का रहने वाला बताया हुआ है। 

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि विद्या पटेल के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2018 का है। जब वो बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस के साथ जुड़ गई थी। साल 2023 में विद्या पटेल का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वीडियो को भ्रामक दावे के साथ लोकसभा चुनाव  2024 से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 

  • Claim Review : बीजेपी की पूर्व नेता विद्या पटेल ने बीजेपी की सच्चाई बताई।
  • Claimed By : FB User - दिलीप जयसवाल
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later