X
X

Fact Check : पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन से जुड़ी वायरल पोस्‍ट फर्जी हैं, एम्‍स में चल रहा है इलाज

विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से जुड़ी खबरें फर्जी हैं। उनका एम्‍स में डेंगू का इलाज चल रहा है। उनकी सेहत में पहले से सुधार है।

नई दिल्‍ली (Vishvas News)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के दिग्‍गज नेता मनमोहन सिंह से जुड़ी कुछ पोस्‍ट वायरल हो रही हैं। उनमें उनकी तस्‍वीरों का इस्‍तेमाल करते हुए दावा किया जा रहा है कि मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। हमें पता चला कि मनमोहन सिंह के निधन से जुड़ी सभी वायरल पोस्‍ट फर्जी हैं। उनका दिल्‍ली के एम्‍स में डेंगू का उपचार चल रहा है। उनकी हालत पहले से ठीक है।

क्‍या हो रहा है वायरल

फेसबुक यूजर पूनम कुमारी ने 15 अक्‍टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की दो तस्‍वीरों को इस्‍तेमाल करते हुए लिखा : ‘भारत के पूर्व प्रधानमंत्री,अर्थशास्त्री, महान व्यक्ति आदरणीय डॉ मनमोहन सिंह जी अब हमारे बीच नही रहें, भगवान उनकी आत्मा को शांति दें!’

फेसबुक पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों लिखा गया है। यह ट्विटर, वॉट्सऐप और फेसबुक पर ज्‍यादा वायरल है। पोस्‍ट का आर्काइव्‍ड वर्जन यहां क्लिक करके देखा जा सकता है।

पड़ताल

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से जुड़ी वायरल पोस्‍ट की सच्‍चाई जानने के लिए विश्‍वास न्‍यूज ने सबसे पहले गूगल ओपन सर्च की मदद ली। यहां संबंधित कीवर्ड टाइप करके सर्च करने पर हमें कई मीडिया रिपार्ट्स मिलीं। इनमें बताया गया कि पूर्व प्रधानमंत्री एम्‍स में भर्ती हैं। जागरण डॉट कॉम पर पब्लिश एक खबर में बताया गया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बुखार के बाद कमजोरी की शिकायत के बाद बुधवार शाम दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। जांच में डेंगू पाया गया। अब उनकी हालात में सुधार हो रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ी जा सकती है।

सर्च के दौरान हमें हिन्दुस्‍तान टाइम्‍स के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट की गई एक खबर मिली। इसे 18 अक्‍टूबर को किया गया था। इसमें बताया गया कि डेंगू के इलाज के बाद पूर्व पीएम की सेहत में सुधार है। संबंधित खबर को नीचे देखें।

विश्‍वास न्‍यूज ने ज्‍यादा जानकारी के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के चीफ नेशनल मीडिया को-ऑर्डिनेटर संजय सिंह से संपर्क किया। उनके साथ वायरल पोस्‍ट को वॉट्सऐप पर शेयर किया। उन्‍होंने बताया कि मनमोहन सिंह के निधन से जुड़ी खबरें अफवाह हैं। उनकी सेहत में सुधार है।

अब हमें यह जानना था कि फर्जी खबर उड़ाने वाली फेसबुक यूजर कौन हैं। फेसबुक यूजर पूनम कुमारी की सोशल स्‍कैनिंग से पता चला कि उनके पेज को 160 से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर एक खास विचारधारा से प्रभावित दिखीं।

निष्कर्ष: विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से जुड़ी खबरें फर्जी हैं। उनका एम्‍स में डेंगू का इलाज चल रहा है। उनकी सेहत में पहले से सुधार है।

  • Claim Review : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन
  • Claimed By : फेसबुक यूजर पूनम कुमारी
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later