नई दिल्ली (विश्वास टीम)। चुनावी मौसम के बीच एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें भीड़ की एक तस्वीर का यूज करते हुए कांग्रेस को वोट देने की अपील की गई है। विश्वास टीम की पड़ताल में यह तस्वीर फर्जी निकली। दरअसल जिस तस्वीर का यूज करते हुए कांग्रेस के लिए वोट की अपील की गई है, वह तृणमूल कांग्रेस की रैली की है। ओरिजनल तस्वीर जुलाई 2015 की है।
फेसबुक अकाउंट ‘महासचिव बी ब्लॉक कांग्रेस’ ने फर्जी तस्वीर को ‘कांग्रेस लाओ भारत बचाओ’ नाम ग्रुप में शेयर किया। यह तस्वीर पहले भी कई बार कांग्रेस के नाम पर वायरल हो चुकी है।
यही तस्वीर कांग्रेस के नाम पर हमें शेयरचैट पर भी मिली। यहां नंदिता सोनी नाम की यूजर ने इसे शेयर किया था।
विश्वास टीम ने सबसे पहले वायरल हो रही पोस्ट में से भीड़ की तस्वीर वाला हिस्सा क्रॉप किया। इसके बाद इसे हमने गूगल रिवर्स इमेज टूल की मदद से सर्च किया। हमें बेहतर क्वालिटी की यही तस्वीर मिल गई। इसे हमने ध्यान से देखा तो कुछ चीजें क्लियर हुईं।
इससे यह तो साफ हुआ कि वायरल तस्वीर कांग्रेस की किसी रैली की नहीं, बल्कि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की है।
इसके बाद हमने ओरिजनल तस्वीर को गूगल रिवर्स में अपलोड करके सर्च किया। इससे सीधे हम तृणमूल कांग्रेस की वेबसाइट पर पहुंच गए। यहां हमें ओरिजनल तस्वीर मिली। इसे 2015 में अपडेट किया गया। 21 जुलाई 1993 के दिल कोलकाता में प्रदर्शन के दौरान मारे गए 13 लोगों की याद में एक रैली की जाती है। तस्वीर उसी रैली की है। इसका कांग्रेस से दूर तक कोई लेना-देना नहीं है।
हमारी पड़ताल में पता चला कि ममता बनर्जी की रैली की पुरानी तस्वीर को कांग्रेस के नाम पर शेयर करने वाला फेसबुक अकाउंट ‘महासचिव बी ब्लॉक कांग्रेस’ की वॉल पर अधिकांश पोस्ट कांग्रेस के समर्थन में ही होती है। Stalkscan टूल की मदद से हमें पता चला कि इस अकाउंट से एक हजार से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं। इस अकाउंट ने ‘कांग्रेस लाओ भारत बचाओ’ नाम के कांग्रेस समर्थित ग्रुप में फर्जी तस्वीर शेयर किया था। इस ग्रुप में 4000 से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं।
निष्कर्ष : विश्वास टीम की पड़ताल में पता चला कि कांग्रेस के नाम पर वायरल हो रही तस्वीर फेक है। यह कांग्रेस की किसी भी रैली की तस्वीर नहीं है। यह ममता बनर्जी की रैली की पुरानी फोटो है।
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्यम से भी सूचना दे सकते हैं।