Fact Check : एकनाथ शिंदे के स्वागत के वीडियो को  एल्विश यादव का बताकर किया जा रहा शेयर

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया वीडियो एल्विश यादव का नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के स्वागत का है, जिसे अब भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

Fact Check : एकनाथ शिंदे के स्वागत के वीडियो को  एल्विश यादव का बताकर किया जा रहा शेयर

विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ियों का कुछ काफिला गुजर रहा है और उस पर बुलडोजर की मदद से फूल डाले जा रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि एल्विश यादव के बिग बॉस  में  जीतने पर इस तरह से उनका स्वागत किया गया।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। वीडियो एल्विश यादव का नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के स्वागत का है, जिसे अब भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘Drx ओमवीर यादव’ ने 13 अगस्त 2023 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “एल्विश यादव का काफिला।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। हमें यह वीडियो नितेश यादव नामक एक फेसबुक यूजर के अकाउंट पर मिला। यूजर ने वीडियो को 15 मई 2023 को शेयर किया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, “वायरल वीडियो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के स्वागत का है।”

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। हमें मराठी न्यूज़ लोकमत पर वायरल दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट को 13 मई 2023 को प्रकाशित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, “महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ‘शासन आपल्या दारी’ योजना को लॉन्च करने के लिए अपने गृह जिले सतारा गए थे। इसी दौरान रास्ते में उनका स्वागत फूलों से भरे बुलडोजर से वर्षा कर किया गया। “

हमें जांच के दौरान इससे जुड़ी वीडियो रिपोर्ट एबीपी माझा पर भी इसी जानकारी के साथ 13 मई 2023 को अपलोड हुई मिली। 

अधिक जानकारी के लिए हमने महाराष्ट्र के बर्दा मीडिया इंडिया की डिप्टी लीड एडिटर मंजरी फडनिस से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, वायरल दावा गलत है। यह वीडियो तकरीबन एक महीने पुराना है, जब सीएम एकनाथ शिंदे एक योजना को लॉन्च करने के लिए सतारा गए थे। वहां पर लोगों ने उन पर बुलडोजर की मदद से फूलों की वर्षा की थी। 

अंत में हमने वीडियो को गलत जानकारी के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 5.9K लोग फॉलो करते हैं। प्रोफाइल पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, यूजर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया वीडियो एल्विश यादव का नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के स्वागत का है, जिसे अब भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

False
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट