X
X

Fact Check: केरल में चक्रवात के नाम से वायरल हो रहा वीडियो 2019 महाराष्ट्र का है

केरल में चक्रवात के नाम से व्यापक रूप से शेयर किया जा रहा वीडियो धुले, महाराष्ट्र का है। वीडियो 2019 में वायरल हुआ था जब चक्रवात वायु ने राज्य में दस्तक दी थी।

  • By: Ankita Deshkar
  • Published: May 31, 2021 at 04:35 PM
  • Updated: May 31, 2021 at 07:10 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज): देश में आए चक्रवातों की कई खबरों के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तरह-तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। विश्वास न्यूज के सामने एक ऐसा ही वीडियो आया, जिसे एक हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यूजर ने दावा किया कि वीडियो केरल में आए चक्रवात का है।
विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि वीडियो केरल का नहीं बल्कि महाराष्ट्र का है और वह भी साल 2019 का है।

क्या है वायरल पोस्ट में

फेसबुक यूजर Dachhan Marwah ने 21 मई को एक वीडियो को यह कह कर शेयर किया कि यह केरल में चक्रवात का वीडियो है।

वीडियो पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ और यहाँ देखें।

पड़ताल

Vishvas News ने जांच की शुरुआत में वीडियो को ध्यान से देखा और सुना। हमने देखा कि वीडियो में लोग मराठी भाषा बोलते हैं जो महाराष्ट्र से संबंधित है। लोगों को यह कहते साफ सुनाई दे रहा है, ‘गाडी चालली पहा‘ यानी ‘देखो गाड़ी चल रही है’।

इससे साफ था कि वीडियो संभवत: महाराष्ट्र का हो सकता है।

एक और बात जो विश्वास न्यूज ने जांच के दौरान देखी, वह थी फेसबुक पोस्ट पर एक कमेंट जिसमें लिखा था, ‘पुराना‘।

बाद में, हमने वायरल वीडियो से स्क्रीन ग्रैब लिया और उसी पर गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। स्क्रीनग्रैब्स पर गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें अमर उजाला न्यूज का एक वीडियो मिला। वीडियो 15 जून 2019 को अपलोड किया गया था और विवरण के अनुसार वीडियो धुले, महाराष्ट्र का था।

कीवर्ड सर्च करने के बाद हमें नवभारत टुडे के यूट्यूब चैनल पर भी वीडियो मिला। वीडियो 15 जून 2019 को अपलोड किया गया था।

वीडियो में वर्णन में कहा गया है, “धुले महाराष्ट्र में चक्रवात वायु”।

जांच के अंतिम चरण में विश्वास न्यूज ने धुले स्थित एक वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत परदेशी से संपर्क किया। उन्होंने विश्वास न्यूज को बताया कि अभी जो वीडियो प्रसारित किया जा रहा है वह धुले एमआईडीसी क्षेत्र का 2019 का है।

हमें अधिक जांच करने पर और एक सम्बंधित व्हिडिओ मिला जो 12 जून 2019 को अपलोड किया गया था। विवरण में कहा गया है, “धुले ब्रेकिंग न्यूज”। यह वीडियो एक मराठी न्यूज चैनल ‘न्यूज18 लोकमत’ का है।

यहां देखें वीडियो:

विश्वास न्यूज ने वीडियो शेयर करने वाले पेज की सोशल स्कैनिंग की। फेसबुक पर ‘Dachhan Marwah’ के 32.7K फॉलोअर्स हैं और पेज आमतौर पर सभी वायरल वीडियो को शेयर करता है।

निष्कर्ष: केरल में चक्रवात के नाम से व्यापक रूप से शेयर किया जा रहा वीडियो धुले, महाराष्ट्र का है। वीडियो 2019 में वायरल हुआ था जब चक्रवात वायु ने राज्य में दस्तक दी थी।

  • Claim Review : केरल में चक्रवात
  • Claimed By : Dachhan Marwah
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later