X
X

Fact Check : गहलोत के मास्क पहनकर चरणामृत पीने का वीडियो पुराना, एडिटेड क्लिप गलत दावे से वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि चरणामृत पीते अशोक गहलोत का  वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि करीब एक साल पुराना है। वीडियो के एक फ्रेम को दुष्प्रचार की मंशा से शेयर किया जा रहा है। अशोक गहलोत को जब इसका एहसास हुआ कि  उनके चेहरे पर मास्क है, उन्होंने तुरंत मास्क हटा दिया था और चरणामृत को ग्रहण किया था।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Oct 23, 2023 at 04:11 PM
  • Updated: Oct 23, 2023 at 04:30 PM

विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। राजस्थान सहित पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा हो चुकी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को हाल का बताते हुए दावा किया जा रहा है कि वो मंदिर में दर्शन करने के लिए गए और वहां पर बिना मास्क उतारे ही चरणामृत ग्रहण कर लिया।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि करीब एक साल पुराना है। वीडियो के एक फ्रेम को दुष्प्रचार की मंशा से शेयर किया जा रहा है। अशोक गहलोत को जब इसका एहसास हुआ कि उनके चेहरे पर मास्क है उन्होंने तुरंत मास्क हटा दिया था और चरणामृत को ग्रहण किया था।

क्या हो रहा है वायरल ?

ट्विटर यूजर दीपक व्यास  ने 23 अक्टूबर 2023 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “बिना मास्क उतारे दोनों हाथ से चरणामृत लेकर* *आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत* *ने साबित कर दिया की राहुल गाँधी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष के वो ही असल दावेदार है *असल में हम* *राहुल गांधी के भी बाप हैं. ये हिंदू नहि हो सकता संस्कार से चरणामृत केसे लेना का भी नहीं पता।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

https://twitter.com/deepakvyas781/status/1716355312687649049

पड़ताल 

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो पर गौर किया। हमने पाया कि अशोक गहलोत ने मास्क पहना हुआ है। इससे हमें वीडियो के पुराने होने का एहसास हुआ। फिर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें वीडियो का एक लंबा वर्जन अवधेश अकोदिया नामक एक पत्रकार के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर मिला। वीडियो को 6 सितंबर 2022 को शेयर किया गया है। कैप्शन में मौजूद जानकारी के मुताबिक, “वीडियो एडिटेड है। वीडियो में 5 सेकंड के बाद अशोक गहलोत एक हाथ से मास्क हटाते हुए और दूसरे से चरणामृत लेते हुए दिख रहे हैं।” वीडियो में उन्हें ऐसा करते हुए देखा भी जा सकता है।

पड़ताल के दौरान हमें दावे से जुड़ी एक न्यूज रिपोर्ट वनइंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 23 सितंबर 2022 को प्रकाशित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, “राजस्थान के मुखिया अशोक गहलोत जैसलमेर दौरे पर गए थे, जहां वो प्रसिद्ध रामदेवरा मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। सीएम गहलोत जब रामदेवरा मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने फेस मास्क लगाया हुआ था। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने उनके हाथ में चरणामृत दिया, जिसके बाद सीएम गहलोत ने मास्क पहने हुए ही हाथ मुंह की तरफ चरणामृत पीने के लिए बढ़ाया। हालांकि, इसके बाद तुरंत उनको एहसास हुआ तो उन्होंने मास्क हटाकर पवित्र जल लिया। लेकिन सोशल मीडिया पर इस वाक्य का आधा वीडियो काटकर वायरल कर दिया गया।”

हमें इस घटना पर अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया देते हुए एक वीडियो अमर उजाला के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 8 सितंबर 2022 को शेयर किया गया है। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए अशोक गहलोत ने कहा, “इस तरह की बातें वो लोग उड़ाते हैं, जिन्हें कोई काम नहीं होता है। मुझे ध्यान नहीं है कोई मास्क लगाकर पानी पी सकता है। मुझे ध्यान नहीं है, ऐसा कोई वाकया  हुआ है। ये लोग पता नहीं, कहां-कहां से ऐसे वीडियो लेकर आ जाते हैं। जो लोग काम नहीं करते हैं, वो षड्यंत्र करते हैं।”

अधिक जानकारी के लिए हमने राजस्थान दैनिक जागरण के संवाददाता नरेंद्र शर्मा से संपर्क किया। उन्होंने वायरल वीडियो को पुराना और एडिटेड बताया है।

पहले भी यह वीडियो गलत दावे के साथ वायरल हो चुका है। विश्वास न्यूज की रिपोर्ट को यहां पर पढ़ा जा सकता है।

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 169 लोग फॉलो करते हैं। यूजर अप्रैल 2015 से ट्विटर पर सक्रिय है। 

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि चरणामृत पीते अशोक गहलोत का  वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि करीब एक साल पुराना है। वीडियो के एक फ्रेम को दुष्प्रचार की मंशा से शेयर किया जा रहा है। अशोक गहलोत को जब इसका एहसास हुआ कि  उनके चेहरे पर मास्क है, उन्होंने तुरंत मास्क हटा दिया था और चरणामृत को ग्रहण किया था।

  • Claim Review : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मास्क पहनकर चरणामृत पीया।
  • Claimed By : ट्विटर यूजर दीपक व्यास
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later