X
X

Fact Check : पुलिस से बहस करते आप नेता संजय सिंह का पुराना वीडियो हाल का बताकर किया जा रहा वायरल 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि पुलिसकर्मियों से बहस करते संजय सिंह के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। असल में वायरल वीडियो साल 2021 का है, जब वो उत्तर प्रदेश के वाराणसी में तिरंगा यात्रा निकालने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, यात्रा को जिला प्रशासन की अनुमति न होने की वजह से उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। 

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Apr 5, 2024 at 05:54 PM
  • Updated: Apr 5, 2024 at 06:20 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। कथित आबकारी नीति घोटाले मामले में एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने आप नेता संजय सिंह को गिरफ्तार किया था। लेकिन शीर्ष अदालत ने उन्हें जमानत देते हुए रिहा कर दिया है। इसी से जोड़ते हुए पुलिस वालों से बहस करते संजय सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स संजय सिंह के जेल से रिहा होने के बाद का बताते हुए शेयर कर रहे हैं। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। असल में वायरल वीडियो साल 2021 का है, जब वो उत्तर प्रदेश के वाराणसी में तिरंगा यात्रा निकालने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, यात्रा को जिला प्रशासन की अनुमति न होने की वजह से उन्हें हिरासत में ले लिया गया था।  

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर सावन कुमार गुप्ता बब्लू (आर्काइव लिंक) ने 3 अप्रैल 2024 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “वेलकम बैक टाइगर शेर अभी जिंदा हैं…संजय सिंह का फिर से स्वागत है ….उन्हें पता है कि मोदी की पुलिस, सीबीआई, ईडी से कैसे निपटना है।”

पड़ताल 

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने इनविड टूल की मदद से कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) बेबी मफलर मैन एवी नामक एक एक्स यूजर के अकाउंट पर 21 अक्टूबर 2021 को अपलोड हुआ मिला। कैप्शन में तिरंगा विद्रोही बीजेपी के हैशटैग का इस्तेमाल किया गया है। इसी आधार पर हमने आगे पड़ताल करना शुरू किया।

https://twitter.com/for_kejriwal/status/1451462727784747011

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें वायरल दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट (आर्काइव लिंक) अमर उजाला की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 21 अक्टूबर 2021 को प्रकाशित किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, आप नेता संजय सिंह बिना अनुमति के वाराणसी में तिरंगा यात्रा निकालने की कोशिश कर रहे थे, जिसकी वजह से पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। 

पड़ताल के दौरान हमें वायरल दावे से जुड़ी कई पोस्ट आम आदमी पार्टी के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर मिली। आप ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) से मिलता-जुलता एक वीडियो 21 अक्टूबर 2021 को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, “तिरंगा यात्रा अवैध है, भारत में तिरंगा यात्रा नहीं निकालेंगे तो कहां निकालेंगे? तिरंगा विद्रोही बीजेपी।”

आप ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर 21 अक्टूबर 2021 को संजय सिंह की गिरफ्तारी की कुछ तस्वीरों (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, “योगी राज में तिरंगा फहराना “अवैध” है? भाजपाइयों को हमारे देश के तिरंगे से इतनी नफरत क्यों? वाराणसी में तिरंगा यात्रा निकालने पहुँचे आप एमपी श्री संजय सिंह और पार्टी कार्यकर्ताओं को योगी पुलिस ने गिरफ्तार किया।” 

https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1451065013062361091

अधिक जानकारी के लिए हमने हमने दिल्ली दैनिक जागरण में आम आदमी पार्टी को कवर करने वाले  प्रमुख संवाददाता वीके शुक्ला से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि पुराना है।

अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ वायरल वीडियो को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को पांच हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है। 

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि पुलिसकर्मियों से बहस करते संजय सिंह के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। असल में वायरल वीडियो साल 2021 का है, जब वो उत्तर प्रदेश के वाराणसी में तिरंगा यात्रा निकालने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, यात्रा को जिला प्रशासन की अनुमति न होने की वजह से उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। 

  • Claim Review : रिहा होने के बाद पुलिस से बहस करते संजय सिंह का वीडियो।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later