Fact Check: ओडिशा में कांग्रेस की रैली का नहीं, आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी की रैली का है ये वायरल वीडियो

विश्वास न्‍यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। असल में यह वीडियो आंध्र प्रदेश का है, जहाँ 10 मार्च 2024 को जगन मोहन रेड्डी की रैली में यह भीड़ देखने को मिली थी।

Fact Check: ओडिशा में कांग्रेस की रैली का नहीं, आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी की रैली का है ये वायरल वीडियो

नई दिल्‍ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया पर एक बार फिर से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें काफी बड़ी तादाद में लोगों के हुजूम को देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो ओडिशा में हुई कांग्रेस रैली का है। 

विश्‍वास न्‍यूज एक बार पहले भी इस वीडियो की जांच कर चुका है। उस वक्‍त इसी वीडियो को राजस्‍थान का बताकर वायरल किया गया था। हमारी जांच में पता चला कि वायरल वीडियो आंध्र प्रदेश का है, जहाँ जगन मोहन रेड्डी की रैली में यह भीड़ देखने को मिली थी।

क्या हो रहा है वायरल

फेसबुक यूजर रामेश्वर लाल जाट ने 9 मई को इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, “परिवर्तन तय है। ऐतिहासिक रैली ओडिशा में । कोंग्रेस”

 पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल वीडियो के बारे में जानने के लिए सबसे पहले इसे गौर से देखा। वीडियो में पहले ही फ्रेम में जगन मोहन रेड्डी का बड़ा-सा पोस्टर देखा जा सकता है।  जगन मोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री है और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष हैं। ऐसे में हमें शक हुआ कि यह वीडियो आंध्र प्रदेश का हो सकता है।

इस वीडियो के कीफ्रेम्स को खोजने पर हमें यह वीडियो  rkreddy__ysjagan नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर 10 मार्च को अपलोड मिला। यहाँ इसे जगन रेड्डी की रैली बताया गया।

कीवर्ड्स से टाइम टूल का इस्तेमाल करके सर्च किया तो हमें  इस वीडियो की झलकियां ज़ी न्यूज़ के यूट्यूब चैनल पर मिलीं। 11 मार्च  2024 को अपलोड इन वीडियो के साथ डिस्क्रिप्शन लिखा था, “आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के बापटला में बीजेपी और चंद्रबाबू नायडू पर जमकर हमला बोला… इस मौके पर रेड्डी ने कहा- चंद्रबाबू नायडू की साइकिल में जंग लग गया है और इसलिए वे अपने लिए समर्थन मांगते फिर रहे हैं… रविवार को एक बड़ी रैली में जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि आंध्र प्रदेश में उनकी सरकार ने कमजोर लोगों के कल्याण पर फोकस किया है.. रेड्डी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा- मेरा किसी भी दल के साथ कोई गठबंधन नहीं है, मैं अकेले ही चुनाव लड़ूंगा और मेरे पास गरीब परिवारों से आने वाले कई स्टार प्रचारक हैं.”

हमें यह वीडियो  वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक एक्‍स हैंडल पर मिला। इसे 10 मार्च 2024 को पोस्ट करते हुए लिखा आंध्र प्रदेश का बताया गया।

हमने इस विषय में आंध्र प्रदेश के पत्रकार हर्षा से बात की। उन्होंने कन्फर्म किया कि यह विज़ुअल्स 10 मार्च को आंध्र प्रदेश के बापटला में हुई सीएम जगन मोहन रेड्डी की रैली के हैं।

यह वीडियो एक बार पहले भी राजस्थान के नाम से वायरल हुआ था। उस समय भी विश्वास न्यूज़ ने इसकी पड़ताल की थी। उस पूरी पड़ताल को यहाँ पढ़ा जा सकता है।

वायरल पोस्ट को रामेश्वर लाल जाट नाम के फेसबुक यूजर ने शेयर किया था। यूजर के 5000 से अधिक फ़ॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्‍यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। असल में यह वीडियो आंध्र प्रदेश का है, जहाँ 10 मार्च 2024 को जगन मोहन रेड्डी की रैली में यह भीड़ देखने को मिली थी।

False
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट