X
X

Fact Check : एडिटेड है बीजेपी का समर्थन करते राहुल गांधी का यह वीडियो

विश्वास न्‍यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की और इस वीडियो को एडिटेड पाया। असली क्लिप में राहुल गांधी ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन का समर्थन करते हुए बीजेपी और आरएसएस पर लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें  उन्हें बीजेपी  और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ़ करते दिखाया गया है।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल क्लिप की जांच की, पता चला कि उनके वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके वायरल क्लिप तैयार की गई है। असली क्लिप में राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी और इंडिया अलायंस  को सपोर्ट करने की बात कही थी।

 क्या हो रहा है वायरल?

वायरल फेसबुक पोस्ट अखंड भारत – Akhand Bharat ’ नाम के  ग्रुप द्वारा 20 मई को शेयर की गयी थी, जिसमें राहुल गांधी को कहते सुना जा सकता है,”नमस्कार, मैं राहुल गांधी, यह चुनाव लोकतंत्र को और संविधान को बचाने का चुनाव  है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी और I.N.D.I.A अलायन्स जो लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, और  संविधान को नष्ट कर रहे हैं। और दूसरी तरफ BJP और RSS जो संविधान और लोकतंत्र को बचा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने जहां 22-25 लोगों को अरबपति बनाया है, वहीं मोदी जी करोड़ों महिलाओं और युवाओं को लाखपति बनाने जा रहे हैं है।  BJP और RSS का समर्थन कीजिये,  संविधान को बचाइए। नरेंद्र मोदी जी के बटन को दबाइये।”

इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है “very important & last appeal msg from Rahul Gandhi , राहुल गांधी का बहुत महत्वपूर्ण और अंतिम अपील संदेश”

पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।

पड़ताल

पोस्ट की पड़ताल करने के लिए हमने इस क्लिप के स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। हमें वायरल क्लिप राहुल गांधी के 25 अप्रैल के एक ट्वीट में मिली। 1 मिनट 7 सेकंड के इस वीडियो में उन्होंने कहा, “नमस्कार मैं राहुल गांधी यह चुनाव लोकतंत्र को और संविधान को बचाने का चुनाव है। एक तरफ बीजेपी और आरएसएस जो लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है और संविधान को नष्ट कर रही है और दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी और इंडिया अलायंस जो संविधान को और लोकतंत्र को बचा रही है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक हम पैदल  4000 किलोमीटर चल मणिपुर से महाराष्ट्र चले आपसे बातचीत करके आपके दिल के अंदर जो था उसको सुनकर हमने क्रांतिकारी मेनिफेस्टो बनाया है। ये आपका मेनिफेस्टो है। कांग्रेस पार्टी ने बनाया है मगर आवाज आपकी है पांच गारंटी दिए हैं  हमने। नरेंद्र मोदी जी ने 22-25 लोगों को अरबपति बनाया है।  हम करोड़ों, महिलाओं और युवाओं को लखपति बनने जा रहे हैं। किसानों को गारंटी लीगल एमएसपी दे रहे हैं। उनका कर्ज माफ कर रहे हैं। मजदूरों को मिनिमम वे ₹400 की दे रहे हैं तो यह देश को बदलने का मेनिफेस्टो है। क्रांतिकारी मेनिफेस्टो है, कांग्रेस पार्टी का समर्थन कीजिए। संविधान को बचाइए हाथ के बटन को दबाया।”

हमें यह वीडियो राहुल गांधी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी 25 अप्रैल को अपलोड मिला। यहाँ भी उन्होंने कांग्रेस पार्टी और इंडिया अलायंस  के समर्थन की बात कही थी। कैप्शन में लिखा था, “संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के इस चुनाव में, ‘मित्र काल’ से निकल कर ‘हिंदुस्तानियों की सरकार’ बनाने के चुनाव में…लोकतंत्र का अपना कर्तव्य निभाइए, कांग्रेस के साथ आइए,हाथ का बटन दबाइए! जय हिंद”

विश्‍वास न्‍यूज ने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के गिरीश कुमार से संपर्क किया। उन्होंने वायरल क्लिप को एडिटेड बताते हुए राहुल गांधी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 25 अप्रैल को शेयर की गयी असली क्लिप हमारे साथ शेयर की।

जांच के अंत में एडिटेड वीडियो को शेयर करने वाले  फेसबुक ग्रुप अखंड भारत – Akhand Bharat की जांच की गई। पता चला कि इस ग्रुप के 60000 से अधिक मेंबर हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्‍यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की और इस वीडियो को एडिटेड पाया। असली क्लिप में राहुल गांधी ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन का समर्थन करते हुए बीजेपी और आरएसएस पर लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

  • Claim Review : बीजेपी का समर्थन करते राहुल गांधी का वीडियो
  • Claimed By : Facebook Group
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later