X
X

Fact Check: गुलाब चंद कटारिया का यह वीडियो NEET विवाद से संबंधित नहीं, पुराना वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में इस दावे को भ्रामक पाया। यह वीडियो 2022 का है, जिसमें तत्कालीन विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया बजट सत्र के दौरान राजस्थान विधानसभा को संबोधित करते हुए राजस्थान में सरकारी नौकरी की भर्ती में अनियमितताओं पर चर्चा कर रहे थे। गुलाब चंद कटारिया फिलहाल असम के राज्यपाल हैं।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में गुलाब चंद कटारिया को सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली परीक्षा में हुई चूक पर निराशा व्यक्त करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में एक प्वाइंट  पर वे भावुक हो जाते हैं और उनका गला  भर आता है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि वीडियो में वे हाल में हुए NEET-UG विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में इस दावे को फर्जी पाया। यह वीडियो 2022 का है, जिसमें तत्कालीन विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया बजट सत्र के दौरान राजस्थान विधानसभा को संबोधित करते हुए राजस्थान में सरकारी नौकरी की भर्ती में अनियमितताओं पर चर्चा कर रहे थे। गुलाब चंद कटारिया फिलहाल  असम के राज्यपाल हैं।

क्या है वायरल?

 फेसबुक यूजर ‘Sarfraz Hussain’ (Archive) ने 29 जून को वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा, “राजस्थान विधानसभा में NEET परीक्षा को लेकर व्यक्त की गई राय सभी को सुननी चाहिए”

पड़ताल

वायरल पोस्ट की जांच करने के लिए हमने वीडियो को ठीक से देखा। वीडियो में हमें राजस्थान पत्रिका का लोगो दिखा। राजस्थान पत्रिका के यूट्यूब चैनल को खंगालने पर हमें यह वीडियो 24 मार्च 2022 को मिला। वीडियो के साथ डिक्रिप्शन लिखा था “विधानसभा सत्र : चर्चा के दौरान रोए कटारिया “

हमें इस घटना को लेकर 25 मार्च 2022 को नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट मिली। खबर के अनुसार “राजस्थान विधानसभा में गुरुवार 24 मार्च को नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया फूट फूट कर रो पड़े। सदन में नकल विरोधी विधेयक पर चर्चा हो रही थी। कई सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे। जब नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के बोलने की बारी आई तो वे बोलते बोलते रो पड़े। कटारिया ने कहा कि सिर्फ कानून बनाने से कुछ नहीं होने वाला। “

इस मामले को लेकर और भी कई न्यूज़ वेबसाइटों पर खबरें मिलीं।

ख़बरों के अनुसार कटारिया को फरवरी 2023 में असम का राज्यपाल बना दिया गया था।

विश्‍वास न्‍यूज ने इस मामले में जयपुर स्थित दैनिक जागरण के वरिष्‍ठ संवाददाता नरेंद्र शर्मा से संपर्क किया। उन्‍होंने पुष्टि करते हुए बताया कि वायरल वीडियो वर्ष 2022 का है। हालिया नहीं।

NEET-UG विवाद को लेकर अधिक जानकारी इन ख़बरों में पढ़ी जा सकती है।

वायरल वीडियो क्लिप को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर Pravin Todsam को फेसबुक पर लगभग 300 लोग फॉलो करते हैं।  

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में इस दावे को भ्रामक पाया। यह वीडियो 2022 का है, जिसमें तत्कालीन विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया बजट सत्र के दौरान राजस्थान विधानसभा को संबोधित करते हुए राजस्थान में सरकारी नौकरी की भर्ती में अनियमितताओं पर चर्चा कर रहे थे। गुलाब चंद कटारिया फिलहाल असम के राज्यपाल हैं।

  • Claim Review : गुलाब चंद कटारिया का यह वीडियो NEET विवाद से संबंधित है
  • Claimed By : Facebook User
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later