X
X

Fact Check: दिल्ली एग्जिट पोल को लेकर यह ट्वीट प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नहीं किया था

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। यह ट्वीट जिस अकाउंट से किया गया है वह प्रज्ञा सिंह ठाकुर का ओफिशिअल ट्विटर हैंडल नहीं है। वायरल हैंडल है @HinduSadhvi जबकि प्रज्ञा सिंह ठाकुर का ओफिशिअल ट्विटर हैंडल है @SadhviPragya_MP जो वेरिफाइड है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़)।सोशल मीडिया पर आज कल एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें प्रज्ञा सिंह ठाकुर के नाम के नीचे लिखा है- “दिल्ली का एग्जिट पोल देख कर बहुत दुःख हो रहा है। जयचंदों की कमी नहीं है हमारे देश में। इनका बस चले तो ये फ्री का खाने के लिए देश भी बेच सकते हैं।” विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। यह ट्वीट जिस अकाउंट से किया गया है वह प्रज्ञा सिंह ठाकुर का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल नहीं है। वायरल हैंडल है @HinduSadhvi जबकि प्रज्ञा सिंह ठाकुर का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल है @SadhviPragya_MP जो वेरिफाइड है।

क्या हो रहा है वायरल?

वायरल पोस्ट में एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट है। इसमें प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तस्वीर है और उनके नाम के नीचे लिखा है, “दिल्ली का एग्जिट पोल देख कर बहुत दुःख हो रहा है। जयचंदों की कमी नहीं है हमारे देश में। इनका बस चले तो ये फ्री का खाने के लिए देश भी बेच सकते हैं।” इस ट्वीट को @HinduSadhvi नाम के ट्विटर हैंडल द्वारा ट्वीट किया गया है। पोस्ट के साथ डिस्क्रिप्शन में लिखा है, “वोट नहीँ दिय्या तो #जयचंद बना डाला दिल्लीवासियों को, इंटरनेशनल ब्रोकर सदस्य।”

इस पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहाँ देखा जा सकता है।

पड़ताल

इस पोस्ट की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले इस ट्विटर हैंडल को खोला। इस हैंडल के प्रोफाइल इमेज और कवर फोटो दोनों में प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तस्वीर लगी थी। हमने पाया कि यह हैंडल वेरिफाइड नहीं है। सांसद होने के नाते प्रज्ञा सिंह ठाकुर का प्रोफाइल वेरिफाइड होना चाहिए मगर यह हैंडल वेरिफाइड नहीं था।

जब हमने खोजा तो पाया कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर का ट्विटर पर हैंडल है @SadhviPragya_MP जो कि वेरिफाइड है। इस हैंडल से उन्होंने ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया है।

https://twitter.com/SadhviPragya_MP?s=20

हमने इस विषय में ज़्यादा पुष्टि के लिए सीधा प्रज्ञा सिंह ठाकुर से फ़ोन पर बात की। उन्होंने कहा, “यह मेरा ट्विटर अकाउंट नहीं है। मेरे नाम से फर्जी खबर फैलाई जा रही है।”

इस पोस्ट को कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है, जिनमें से एक है फेसबुक यूजर Shakindra Kumar Yadav। इस यूजर के कुल 219 फ़ॉलोअर्स हैं। यूजर मुजफ्फरपुर का रहने वाला है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। यह ट्वीट जिस अकाउंट से किया गया है वह प्रज्ञा सिंह ठाकुर का ओफिशिअल ट्विटर हैंडल नहीं है। वायरल हैंडल है @HinduSadhvi जबकि प्रज्ञा सिंह ठाकुर का ओफिशिअल ट्विटर हैंडल है @SadhviPragya_MP जो वेरिफाइड है।

  • Claim Review : वोट नहीँ दिय्या तो #जयचंद बना डाला दिल्लीवासियों को, इंटरनेशनल ब्रोकर सदस्य
  • Claimed By : Shakindra Kumar Yadav
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later