X
X

Fact Check : तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई के नाम से वायरल यह लेटर फर्जी है

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह पत्र फर्जी है। गलत है। के अन्नामलाई ने शिवराज सिंह चौहान और योगी आदित्यनाथ को लेकर यह लेटर जारी नहीं किया है।

 नई दिल्‍ली (Vishvas News)। लोकसभा चुनावों में एनडीए गठबंधन की जीत के बाद नरेंद्र मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके कुल 71 मंत्रियों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इन्हीं 71 मंत्रियों में से एक हैं तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई। अब सोशल मीडिया पर बीजेपी के लेटरहेड पर लिखा एक कथित पत्र वायरल हो रहा है, जिस पर  तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई के कथित हस्ताक्षर हैं। इस लेटर में कहा गया है कि 2024 के अंत में शिवराज सिंह चौहान को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा और योगी आदित्यनाथ को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

विश्वास न्यूज ने वायरल पत्र की जांच की। यह फर्जी साबित हुआ। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने विश्वास न्यूज़ से बात करते हुए कन्फर्म किया कि यह पत्र फर्जी है।

क्या हो रहा है वायरल

फेसबुक यूजर Kuldeep Singh Lodhi (Archive link) ने इस पत्र को पोस्ट करते हुए लिखा “2024 के लास्ट तक उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह होंगे और योगी जाएंगे हरियाणा सीएम होंगे ठीक रहेगा।”

वायरल लेटर में लिखा है “Bharatiya Janata Party, Former Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chauhan should be made the next Chief Minister of Uttar Pradesh in the last month of 2024. The next Chief Minister of Haryana in 2024 will be the current Chief Minister Yogi Adityanath. K. Annamalai. State President-Bharatiya Janata Party” (भारतीय जनता पार्टी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 2024 के अंतिम महीने में उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। 2024 में हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। के. अन्नामलाई प्रदेश अध्यक्ष-भारतीय जनता पार्टी)

पड़ताल

वायरल लेटर की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड से सर्च करना शुरू किया। हमें कहीं भी इस लेटर से सम्बंधित कोई खबर नहीं मिली।

वायरल लेटर पर तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई के कथित हस्ताक्षर थे, इसलिए हमने तमिलनाडु बीजेपी के सोशल मीडिया हैंडल्स को भी खंगाला। हमें कहीं भी वायरल लेटर नहीं मिला। मगर हमें बीजेपी के लेटरहेड पर एक दूसरा लेटर मिला, जिसका टेक्स्ट तो अलग था, मगर यह वायरल पत्र से मिलता-जुलता था। दोनों में अंतर आप नीचे देख सकते हैं।

हमने इसे लेकर तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई से संपर्क साधा। उन्होंने इसे फर्जी बताते हुए कहा “यह लेटर फर्जी है। किसी ने इस फर्जी लेटर पर इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर लगा दिया है।”

वायरल पोस्ट को Kuldeep Singh Lodhi नाम के फेसबुक यूजर ने शेयर किया। यूजर के फेसबुक पर लगभग 5000 मित्र हैं और वे उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह पत्र फर्जी है। गलत है। के अन्नामलाई ने शिवराज सिंह चौहान और योगी आदित्यनाथ को लेकर यह लेटर जारी नहीं किया है।

  • Claim Review : भारतीय जनता पार्टी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 2024 के अंतिम महीने में उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। 2024 में हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। के. अन्नामलाई प्रदेश अध्यक्ष-भारतीय जनता पार्टी
  • Claimed By : Facebook User
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later