X
X

Fact Check : 2022 की रैली के वीडियो को नासिक में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बताकर किया जा रहा है वायरल

विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी जांच में पाया कि ये वीडियो ना ही तो नासिक का है, और ना ही हालिया है। वायरल वीडियो साल 2022 का है, जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के दौसा से गुजरी थी।

  • By: Pallavi Mishra
  • Published: Mar 16, 2024 at 04:15 PM
  • Updated: Mar 17, 2024 at 04:09 PM

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जोड़कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक बड़ी भीड़ को देखा जा सकता है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हाल में नासिक से गुजरी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का है।

विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी जांच में पाया कि ये वीडियो नासिक का नहीं है। वायरल वीडियो साल 2022 का है, जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के दौसा से गुजरी थी।

क्या है वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर Hasan Mehdi हसन मेहदी (आर्काइव लिंक) ने 14 मार्च 2024 को वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा “नासिक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलता जनसैलाब।”

पड़ताल

वायरल वीडियो की जांच करने के लिए हमने इस वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। हमें यह वीडियो कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल (Archive) से 16 दिसंबर 2022 को किये गए एक ट्वीट में मिला। साथ में लिखा था “राजस्थान के दौसा में जुड़ता भारत और #100DAYSOFYATRA”

कांग्रेस नेता सचिन पायलट  ने भी 16 दिसंबर 2022 को इस वीडियो को ट्वीट (Archive) करते हुए साथ में लिखा था “As the #BharatJodoYatra entered Dausa on its 100th day, the response and participation of the people was overwhelming! ” अनुवाद:  #भारतजोडोयात्रा 100वें दिन दौसा पहुंची। लोगों की प्रतिक्रिया और जोश बेहतरीन दिखा!

इस वीडियो को लेकर हमने राजस्थान में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ नरेंद्र शर्मा से संपर्क किया। उन्होंने कन्फर्म किया कि यह वीडियो दौसा का है और 2022 का है।

आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुआई  में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा अपने समापन की तरफ बढ़ रही है। ख़बरों के अनुसार, यात्रा का समापन 17 मार्च को होगा। इस यात्रा को लेकर पूरी जानकारी दैनिक जागरण की इस खबर (archive) में पढ़ी जा सकती है।

वायरल पोस्ट को Hasan Mehdi नाम के एक यूजर ने शेयर किया था। यूजर की प्रोफ़ाइल के अनुसार, दिल्ली के रहने वाले हैं और उनके लगभग 5000 फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी जांच में पाया कि ये वीडियो ना ही तो नासिक का है, और ना ही हालिया है। वायरल वीडियो साल 2022 का है, जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के दौसा से गुजरी थी।

  • Claim Review : यह वीडियो हाल में नाशिक से गुजरी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का है
  • Claimed By : फेसबुक यूजर Hasan Mehdi
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later