X
X

Fact Check: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नाम से बने फर्जी ट्विटर अकाउंट से हुआ ट्वीट वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि दिग्विजय सिंह के नाम से बना यह ट्विटर अकाउंट फर्जी है। इसे सस्पेंड किया जा चुका है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के नाम से एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। स्क्रीनशॉट पर लिखा हुआ है, ‘मैं चाहता हूं की मेरी मृत्यु राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही हो’। यूजर्स इस स्क्रीनशॉट को दिग्विजय सिंह का ट्वीट समझकर शेयर कर रहे हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि दिग्विजय सिंह के नाम से बना यह ट्विटर अकाउंट फर्जी है। इसे सस्पेंड किया जा चुका है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर B.N. Choudhary ने 10 जून को वायरल स्क्रीनशॉट को शेयर किया है। स्क्रीनशॉट पर लिखा हुआ है,  “मैं चाहता हूँ की मेरी मृत्यु राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही हो।” कैप्शन में लिखा गया है, “ये आदमी अमर होना चाहता है।”

फेसबुक पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों लिखा गया। पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले वायरल स्क्रीनशॉट को ध्यान से देखा। इस अकाउंट पर ब्लू टिक नहीं है मतलब यह वेरिफाइड नहीं है। इसके बाद ट्विटर आईडी @DigvijayaSingh_ को सर्च किया। इसमें हमें सस्पेंडेड अकाउंट मिला।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने वेब आर्काइव पर इस आईडी के बारे में सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमने पाया कि ये आईडी अलग-अलग नामों से समय-समय पर बदलती रही है। वेब बैक पर मिली जानकारी के मुताबिक, इस आईडी के बायो में लिखा है कि शख्स अजमेर का रहने वाला है। इसके बाद हमने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को खंगालना शुरू किया। इस दौरान हमें वायरल दावे से जुड़ा कोई ट्वीट नहीं मिला।

संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करने पर हमें वायरल दावे से जुड़ी एक मीडिया रिपोर्ट 11 जून 2020 को प्रकाशित मिली। रिपोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, दिग्विजय सिंह ने अपने नाम से चल रहे इस फर्जी अकाउंट की शिकायत साइबर सेल में की थी।

अधिक जानकारी के लिए हमने दिग्विजय सिंह के ओएसडी भूपेंद्र गुप्ता से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, ‘वायरल दावा गलत है। दिग्विजय सिंह ने इस तरह का कोई ट्वीट नहीं किया है। विपक्षी पार्टियां दिग्विजय सिंह की छवि खराब करने के लिए इस तरह की फर्जी खबरें फैला रही हैं।’

पड़ताल के अंत में विश्वास न्यूज ने गलत दावे को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग की। हमें पता चला कि फेसबुक यूजर को 1289 लोग फॉलो करते हैं। फेसबुक पर यूजर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक,  B.N. Choudhary राजस्थान का रहने वाला है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि दिग्विजय सिंह के नाम से बना यह ट्विटर अकाउंट फर्जी है। इसे सस्पेंड किया जा चुका है।

  • Claim Review : फेसबुक यूजर B.N. Choudhary ने 10 जून को वायरल स्क्रीनशॉट को शेयर किया है। स्क्रीनशॉट पर लिखा हुआ है,  “मैं चाहता हूँ की मेरी मृत्यु राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही हो।”
  • Claimed By : B.N. Choudhary 
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later