X
X

Fact Check : जवाहरलाल नेहरू और उनकी बहन की तस्‍वीर को आपत्तिजनक दावे के साथ किया गया वायरल

आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री रहे जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधने के लिए एक तस्‍वीर का इस्‍तेमाल किया जा रहा है। इस तस्‍वीर में नेहरू और एक महिला को देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इस तस्‍वीर को इस तंज के साथ वायरल कर रहे हैं कि भारत को आजाद करने के लिए सीने पे गोली खाते हुए चाचा नेहरू।

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री रहे जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधने के लिए एक तस्‍वीर का इस्‍तेमाल किया जा रहा है। इस तस्‍वीर में नेहरू और एक महिला को देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इस तस्‍वीर को इस तंज के साथ वायरल कर रहे हैं कि भारत को आजाद करने के लिए सीने पे गोली खाते हुए चाचा नेहरू। विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। दावा आपत्तिजनक और भ्रामक साबित हुआ। तस्‍वीर में नजर आ रही महिला उनकी बहन विजय लक्ष्‍मी पंडित है। यह तस्‍वीर उस वक्‍त की है, जब नेहरू 1949 में अमेरिका की यात्रा पर गए थे।

क्‍या हो रहा है वायरल

फेसबुक पेज ‘अब मोदी है तो मुमकिन है’ ने 25 अप्रैल को जवाहर लाल नेहरू की एक तस्‍वीर को पोस्‍ट करते हुए लिखा, “भारत को आजाद करने के लिए सीने पे गोली खाते हुए चाचा नहेरु।”

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर दूसरे यूजर्स भी वायरल कर रहे हैं। इसका आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की तहकीकात के लिए सबसे पहले गूगल रिवर्स सर्च इमेज टूल की मदद ली। इसके माध्‍यम से सर्च करने पर तस्‍वीर की सच्‍चाई बताते हुए कई लिंक मिले। फेसबुक पेज नेहरूवियन ने 16 फरवरी 2022 को इस तस्‍वीर को पोस्‍ट करते हुए बताया कि 1949 में जवाहर लाल नेहरू अम‍ेरिका यात्रा के दौरान अपनी बहन विजय लक्ष्‍मी पंडित से मिलते हुए।

सर्च के दौरान वायरल तस्‍वीर आउटलुक पत्रिका की वेबसाइट पर भी मिली। एक खबर में इस्‍तेमाल करते हुए इस तस्‍वीर के कैप्‍शन में बताया गया कि जब 1949 में प्रधानमंत्री नेहरू अमेरिका यात्रा पर गए थे तो उनका स्‍वागत करती हुईं विजयलक्ष्‍मी पंडित।

विश्‍वास न्‍यूज ने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए वरिष्‍ठ पत्रकार और कई पुस्‍तकों के लेखक रशीद किदवई से संपर्क किया। उनके साथ वायरल तस्‍वीर को शेयर किया। उन्‍होंने भी पुष्टि करते हुए बताया कि वायरल तस्‍वीर में नेहरू के संग नजर आ रही महिला उनकी बहन विजय लक्ष्‍मी पंडित है।

विश्‍वास न्‍यूज ने जवाहर लाल नेहरू से जुड़े कई फर्जी दावों की जांच की है। इनकी पड़ताल आप यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

विश्‍वास न्‍यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए विजय लक्ष्‍मी पंडित के बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया। ब्रिटैनिका वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, विजय लक्ष्‍मी पंडित जवाहर लाल नेहरू की बहन थीं। 1949-51 के बीच वे वॉशिंगटन और मैक्सिको में भारत की राजदूत के तौर पर तैनात थीं।

पड़ताल के अंत में भ्रामक पोस्‍ट करने वाले पेज की सोशल स्‍कैनिंग की गई। फेसबुक पेज ‘अब मोदी है तो मुमकिन है’ को 1.72 लाख से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं। यहां दी गई जानकारी के अनुसार, यह पेज मथुरा से ऑपरेट किया जाता है।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट भ्रामक साबित हुई। जवाहरलाल नेहरू और उनकी बहन की तस्‍वीर को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक दावे के साथ वायरल किया गया।

  • Claim Review : जवाहर लाल नेहरू एक महिला को चुंबन लेते हुए
  • Claimed By : फेसबुक पेज 'अब मोदी है तो मुमकिन है'
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later