X
X

Fact Check : झाड़ू लगातीं प्रियंका गांधी के असली वीडियो से की गई छेड़छाड़

विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुई। प्रियंका गांधी के झाड़ू लगाने के ओरिजनल वीडियो से छेड़छाड़ करके उसमें अलग से पंजे का निशान लगाया है। ओरिजनल वीडियो में प्रियंका गंदे कमरे में झाड़ू लगा रही थीं, ना कि कांग्रेस के निशान पर।

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा का एक एडिटेड वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कथिततौर पर उन्‍हें जमीन पर बने कांग्रेस के निशान पंजे को झाड़ू से मिटाते हुए दिखाया है। सोशल मीडिया के विभिन्‍न प्‍लेटफार्मों पर कुछ लोग इस एडिटेड वीडियो को वायरल करते हुए प्रियंका गांधी पर तंज कस रहे हैं। विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। पड़ताल में पता चला कि प्रियंका ने यूपी के सीतापुर गेस्‍ट हाउस में हिरासत के दौरान गंदे पड़े कमरे में झाड़ू लगाई थी। उसी वक्‍त के वीडियो को किसी ने एडिट करके उसमें पंजे का निशाना जोड़ दिया। विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल वीडियो फर्जी साबित होता है।

क्‍या हो रहा है वायरल

फेसबुक से लेकर ट्विटर तक पर प्रियंका गांधी का एडिटेड वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ लोग इस वीडियो के बहाने प्रियंका गांधी पर व्‍यंग्‍य कर रहे हैं तो कोई कांग्रेस पर निशाना साध रहा है। ट्विटर हैंडल ऋषि राज शंकर ने 6 अक्‍टूबर को इस वीडियो को अपलोड करते हुए लिखा : ‘बेझिझक #झाड़ू आप यूं लगाइए, कांग्रेस देश से #साफ़ करती जाइए, नानी इंतजार तेरा कर रही बहुत! भाई को भी साथ वहां लेके जाइए…✍🏽 कांग्रेस #मुक्त भारत की #ब्रांड एम्बेसडर बनी प्रियंका वाड्रा, क्या करें बेचारा भाई अकेला थक गया था।’

फेसबुक पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों लिखा गया है। इसे कई दूसरे यूजर्स भी वायरल कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव्‍ड वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल वीडियो की सच्‍चाई पता लगाने के संबंधित कीवर्ड टाइप करके गूगल सर्च किया। हमें कई मीडिया संस्‍थानों में ओरिजनल वायरल वीडियो मिला। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्रियंका गांधी एक गंदे कमरे में झाड़ू लगा रही हैं। कमरे में कहीं भी पंजे का निशान नहीं था। जागरण डॉट कॉम की 5 अक्‍टूबर को पब्लिश एक खबर में बताया गया कि यूपी के लखीमपुर खीरी जाने के प्रयास में लखनऊ से निकलीं प्रियंका गांधी वाड्रा को सीतापुर में हिरासत में लिया गया। इस दौरान इनको पीएसी द्वितीय वाहिनी के गेस्ट हाउस के कमरे में रोका गया। इस दौरान उनका कमरे में झाड़ू लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ। पूरी खबर यहां पढ़ें।

तस्‍दीक के दौरान हमें प्रियंका का ओरिजनल वीडियो कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम के ट्विटर हैंडल पर भी मिला। 4 अक्‍टूर को इस वीडियो को पोस्‍ट करते हुए आचार्य ने लिखा कि गिरफ़्तारी के दौरान “हवालात” में झाड़ू लगाती हुई इंदिरा गांधी की पोती और “राक्षसों” का वध करने वाली आदि शक्ति प्रियंका गांधी। ओरिजनल वीडियो नीचे देखा जा सकता है।

जांच के दौरान ओरिजनल वीडियो यूट्यूब पर भी मिला। जी न्‍यूज ने 4 अक्‍टूबर को अपलोड करते हुए खबर में बताया गया कि यूपी के लखीमपुर खीरी में भड़की हिंसा के बाद पीड़ितों से मिलने पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में ले लिया गया है। उन्हें सीतापुर के एक गेस्ट हाउस में ठहराया गया है। इस गेस्ट हाउस से उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो झाड़ू लगाती दिख रहीं हैं। पूरा वीडियो यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए विश्‍वास न्‍यूज ने कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के नेशनल को-ऑर्डिनेटर डॉक्‍टर विपिन यादव से संपर्क किया। उनके साथ वायरल वीडियो को वॉट्सऐप पर शेयर किया। उन्‍होंने बताया कि यह पोस्‍ट पूरी तरह फर्जी है।

पड़ताल के अंत में विश्‍वास न्‍यूज ने प्रियंका गांधी के एडिटेड वीडियो को अपलोड करने वाले यूजर की जांच की। हमें पता चला कि ऋषि राज शंकर नाम का यह ट्विटर हैंडल जुलाई 2021 को बनाया गया। इसे 1492 लोग फॉलो करते हैं। यूजर एक खास विचारधारा से प्रभावित है।

निष्कर्ष: विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुई। प्रियंका गांधी के झाड़ू लगाने के ओरिजनल वीडियो से छेड़छाड़ करके उसमें अलग से पंजे का निशान लगाया है। ओरिजनल वीडियो में प्रियंका गंदे कमरे में झाड़ू लगा रही थीं, ना कि कांग्रेस के निशान पर।

  • Claim Review : कांग्रेस के निशान पर झाड़ू लगातीं प्रियंका गांधी का वीडियो
  • Claimed By : ऋषि राज शंकर
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later