X
X

Fact Check : शत्रुघ्न सिन्हा ने नहीं दिया वायरल ट्वीट वाला बयान, यह फर्जी है

शत्रुघ्न सिन्हा के नाम से वायरल ट्वीट हमारी जांच में फर्जी साबित हुआ।

नई दिल्‍ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया में शत्रुघ्न सिन्हा का एक फर्जी ट्वीट वायरल हो रहा है। इसके जरिए दावा किया जा रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने सरकार पर निशाना साधा है। विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। हमें पता चला कि जिस ट्वीट को शत्रुघ्न सिन्हा का बताकर वायरल किया जा रहा है, वह फर्जी है।

क्‍या हो रहा है वायरल

फेसबुक यूजर रोहित ने ‘जाटों की महफिल’ नाम के एक ग्रुप पर शत्रुघ्न सिन्हा का फर्जी ट्वीट पोस्‍ट करते हुए लिखा : ‘चलो ईबे किसे का तो ज़मीर जीवे ह ।। देर त सही पर कही कति सही.’

दावा किया जा रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करते हुए लिखा : ‘पहले ईवीएम से वोटों की लूट, फिर नोटबंदी से नोटों की लूट, सरहद पर जवान हो रहे शूट, बड़े उद्योगपतियों को टैक्‍स छूट, गरीब की आमदनी में हुई लूट, बदन पर दस लाख का सूट, पैरों में पहने तीन लाख का बूट और मुह में केवल झूट ही झूट।’

वायरल पोस्ट में लिखी बात को यहां ज्यों का त्यों पेश किया गया है। इस पोस्ट के आर्काइव्ड वर्जन को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है।

पड़ताल

विश्वास न्‍यूज ने सबसे पहले @sirshatrudhanji नाम के ट्विटर हैंडल को खोजना शुरू किया, क्‍योंकि वायरल ट्वीट में इसी का जिक्र था। खोज के दौरान हमें ट्विटर पर ऐसा कोई अकाउंट नहीं मिला। मतलब साफ था कि वायरल ट्वीट फर्जी है।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने शत्रुघ्न सिन्हा का असली ट्विटर हैंडल खोजना शुरू किया। यह @ShatruganSinha के नाम से है। इसे स्‍कैन करने पर हमें पता चला कि 21 फरवरी को शत्रुघ्न सिन्हा ने एक व्‍यंग्‍यात्मक ट्वीट पेट्रोल को लेकर किया था। इसे आप नीचे देख सकते हैं।

https://twitter.com/ShatruganSinha/status/1363392783826882560

विश्वास न्यूज की इस पड़ताल में अबतक ये साबित हो चुका था कि शत्रुघ्न सिन्हा के नाम से वायरल ट्वीट फर्जी है। विश्वास न्यूज ने इस संबंध में हमारे सहयोगी दैनिक जागरण में बॉलीवुड को कवर करने वाली मुख्य संवाददाता स्मिता श्रीवास्तव से संपर्क किया। हमने उनके साथ वायरल पोस्ट को शेयर किया। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि ये फेक है। शत्रुघ्न सिन्हा का यह असली अकाउंट नहीं है।

अब बारी थी फि फर्जी पोस्‍ट करने वाले यूजर के अकाउंट को खंगालने की। हमें पता चला कि फेसबुक यूजर Rohit Bangar हरियाणा के झज्‍जर के रहने वाले हैं। इससे अधिक जानकारी हमें इनके अकाउंट पर नहीं मिली।

निष्कर्ष: शत्रुघ्न सिन्हा के नाम से वायरल ट्वीट हमारी जांच में फर्जी साबित हुआ।

  • Claim Review : यह शत्रुघन सिन्‍हा का ट्वीट है
  • Claimed By : फेसबुक यूजर Rohit Bangar
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later