X
X

Fact Check: उत्तराखंड की है यह वीडियो, भ्रामक दावा हो रहा वायरल

लक्सर विधानसभा उत्तराखंड में आती है, जहां से भाजपा उम्मीदवार संजय गुप्ता चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक संजय कुमार गुप्ता चायल से विधायक हैं। वायरल वीडियो उत्तराखंड का है। इसका उत्तर प्रदेश से कोई संबंध नहीं है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए सोशल मीडिया पर 21 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इसमें भाजपा उम्मीदवार संजय गुप्ता का प्रचार वाहन कीचड़ वाले रास्ते में फंसा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि गाड़ी उत्तर प्रदेश की गड्ढा युक्त सड़कों में फंसी है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि संजय गुप्ता भाजपा के टिकट पर उत्तराखंड की लक्सर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। इस वीडियो का उत्तर प्रदेश से कोई संबंध नहीं है।

क्या है वायरल पोस्ट में

फेसबुक यूजर Mahesh Singh ने 7 फरवरी को इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा,
संजय गुप्ता आगे कैसे बढ़ेंगे। वो तो केशव मौर्या की गड्डा युक्त सड़कों में फंस गए हैं।

पड़ताल

वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले वीडियो को ध्यान से देखा। प्रचार वाहन पर लगे बोर्ड पर ‘विधानसभा लक्सर—34 से भाजपा उम्मीवार संजय गुप्ता‘ लिखा है। इसके बाद हमने ‘विधानसभा लक्सर—34’ की पड़ताल के लिए कीवर्ड से सर्च किया। jagran में छपी इसकी प्रोफाइल के मुताबिक, यह विधानसभा सीट उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में आती है। हरिद्वार जिले में 10 विधानसभा सीटें हैं। लक्सकर का विधानसभा क्रमांक 34 है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता ने यहां से जीत दर्ज की थी।

30 जनवरी 2022 को आज तक में छपी खबर के अनुसार, संजय गुप्ता लक्सर से भाजपा के टिकट पर दो बार विधायक बन चुके हैं। अब वह तीसरी बार फिर भाजपा की तरफ से मैदान में हैं।

लक्सर में दैनिक जागरण के संवाद सूत्र रजनीश का कहना है, लक्सर विधानसभा उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में आती है। यहां से भाजपा की तरफ से संजय गुप्ता मैदान में है। वायरल वीडियो करीब 10 दिन पुरानी है।

भाजपा नेता संजय गुप्ता के बारे में और पड़ताल करने पर हमें दैनिक जागरण में छपी खबर का लिंक मिला। 18 जनवरी 2022 को छपी खबर के मुताबिक, भाजपा विधायक संजय गुप्ता आचार संहिता के मामले में फंस गए हैं। वह उत्तर प्रदेश की चायल विधानसभा सीट से विधायक हैं।

myneta के अनुसार, संजय कुमार (संजय कुमार गुप्ता) चायल विधानसभा से विधायक हैं। उत्तर प्रदेश में उनकी विधानसभा का क्रमांक 253 है। यह उत्तर प्रदेश में स्थित है।

2 फरवरी को jagran में छपी खबर के मुताबिक, चायल सीट अपना दल (एस) के खाते में गई है। वहां से नागेंद्र सिंह पटेल को टिकट दिया गया है।

वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर Mahesh Singh की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। वह एक राजनीतिक विचारधारा से प्रेरित हैं।

निष्कर्ष: लक्सर विधानसभा उत्तराखंड में आती है, जहां से भाजपा उम्मीदवार संजय गुप्ता चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक संजय कुमार गुप्ता चायल से विधायक हैं। वायरल वीडियो उत्तराखंड का है। इसका उत्तर प्रदेश से कोई संबंध नहीं है।

  • Claim Review : भाजपा उम्मीदवार संजय गुप्ता का प्रचार वाहन उत्तर प्रदेश की सड़क के गड्ढों में फंसा
  • Claimed By : FB User- Mahesh Singh
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later