X
X

Fact Check: राजस्‍थान के सीएम अशोक गहलोत के विमान हादसे की अफवाह वायरल

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर किया जा रहा दावा झूठा है। उनके विमान हादसे की पोस्‍ट महज अफवाह है।

ashok gehlot

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)।  राजस्‍थान में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्‍य के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत का विमान दिल्‍ली जाते समय हादसे का शिकार हो गया। करणपुर की घाटी में उनका विमान टकरा गया। इस हादसे में उनकी मौत हो गई।

विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा झूठा है। अशोक गहलोत के विमान हादसे वाली पोस्‍ट अफवाह है। इसमें कोई सच्‍चाई नहीं है। गहलोत पूरी तरह से कुशल हैं।

क्‍या है वायरल पोस्‍ट

इंस्‍टाग्राम यूजर ‘हरिओम पोसवाल ‘ (आर्काइव लिंक) ने 19 मार्च को एक पोस्‍ट शेयर की। इसमें वीडियो के साथ में अशोक गहलोत की फोटो भी लगी हुई है। इस पर लिखा है,

Miss You

राजस्‍थान का मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत    

विमान में दिल्‍ली जा रहे थे हादसे का शिकार हुआ

करणपुर की घाटी से टकराया विमान अशोक गहलोत की मौत

पोस्‍ट किए गए वीडियो में हादसे के दृश्‍य दिखाए दे रहे हैं।

पड़ताल

वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड से गूगल पर इस बारे में सर्च किया, लेकिन हमें विमान हादसे जैसी कोई खबर नहीं मिली। अगर ऐसी कोई घटना हुई होती तो मीडिया की सुर्खियां जरूर बनती।  

हमने अशोक गहलोत के ट्विटर हैंडल को भी चेक किया। इस पर 11 अप्रैल 2023 को उनका एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह राजस्‍थान के लोगों के लिए महत्‍वपूर्ण एलान करते देखे जा सकते हैं।

इसके बाद हमने वीडियो के कुछ कीफ्रेम्‍स निकालकर उन्‍हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। इससे पता चला कि यह वीडियो जनवरी 2023 में नेपाल में हुए विमान हादसे का है। गार्जियन न्‍यूज के यूट्यूब चैनल  पर 15 जनवरी 2023 को अपलोड वीडियो न्‍यूज में वायरल वीडियो क्लिप को देखा जा सकता है। इसके डिस्‍क्रिप्‍शन में लिखा है कि नेपाल में हुए विमान हादसे में करीब 68 लोगों की मौत हो गई है।

इस बारे में हमने दैनिक जागरण राजस्‍थान के ब्‍यूरो प्रमुख नरेंद्र शर्मा से बात की। उनका कहना है, “अशोक गहलोत किसी विमान हादसे के शिकार नहीं हुए हैं। वह कुशल हैं।

फेक पोस्‍ट शेयर करने वाले इंस्‍टाग्राम यूजर ‘हरिओम पोसवाल ‘ की प्रोफाइल को हमने स्‍कैन किया। इसके मुताबिक, वह सचिन पायलट के समर्थक हैं। उनके 1176 फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर किया जा रहा दावा झूठा है। उनके विमान हादसे की पोस्‍ट महज अफवाह है।

  • Claim Review : राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत का विमान दिल्‍ली जाते समय हादसे का शिकार हो गया।
  • Claimed By : Instagram User- hariom_poswal74
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later