X
X

Fact Check : फिसली थी राहुल गांधी की जुबान, लेकिन अगले ही सेकंड कर लिया था सुधार, भ्रामक है वायरल पोस्ट

कुछ ही सेकेंड में अपनी गलती सुधार लिया था। लेकिन सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ाने के लिए अधूरी क्लिप गलत दावे के साथ वायरल की जा रही है।

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषण की एक अधूरी क्लिप को वायरल करते हुए उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। इस क्लिप में राहुल गांधी को यह बोलते हुए देखा जा सकता है कि देश की आबादी 140 करोड़ रुपए हो गई है। विश्‍वास न्‍यूज ने एक बार पहले भी इसकी जांच की थी। दरअसल भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हरियाणा में राहुल गांधी की जुबान फिसल गई थी, लेकिन उन्‍होंने कुछ ही सेकेंड में अपनी गलती सुधार लिया था। लेकिन सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ाने के लिए अधूरी क्लिप गलत दावे के साथ वायरल की जा रही है।

क्‍या हो रहा है वायरल

फेसबुक यूजर भारत भारतीय ने 25 जुलाई को 33 सेकेंड का एक वीडियो अपलोड करते हुए लिखा कि देश की आबादी 140 करोड़ रुपये हो गई है?

इस वीडियो को दूसरे कई यूजर्स भी वायरल कर रहे हैं। इसका आर्काइव वर्जन यहां क्लिक करके देखा जा सकता है।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच के लिए सबसे पहले वीडियो के आधार पर संबंधित कीवर्ड बनाकर गूगल ओपन सर्च टूल में खोजना शुरू किया। हमें कांग्रेस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर राहुल गांधी के भाषण का बड़ा वर्जन मिला। 7 जनवरी 2023 को अपलोड इस वीडियो में राहुल गांधी देश की अर्थव्‍यवस्‍था पर बोल रहे थे। इस वीडियो में 32:30 मिनट से राहुल गांधी को यह बोलते हुए देखा जा सकता है,
“मैं अब आपको थोड़ा देश की जो आर्थिक स्थित है उसके बारे में बताना चाहता हूं। देश की आबादी 140 करोड़ रुपए, 140 करोड़ लोग। ठीक है। पहला नंबर याद रखिए। 140 करोड़। अच्छी तरह सुनो। अब दूसरा नंबर याद रखिए। सौ। और मजे की बात सुनिए। हिंदुस्‍तान में। शांत हो जाइए। मैं गहरी बात बोल रहा हूं। देखिए स्‍टेज पर 100 लोग। देश में 140 करोड़ लोग। आज के हिंदुस्‍तान में जितना धन। जितना धन, जितना धन आधे हिंदुस्‍तान के हाथ में हैं, उतना धन हिंदुस्‍तान के सबसे अमीर 100 लोगों के हाथ में है। क्‍या आपको यह सही लगता है….”

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल वीडियो को कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के कोऑर्डिनेटर नितिन अग्रवाल के साथ शेयर किया। उन्‍होंने बताया कि ट्रोल आर्मी कितनी भी कोशिश कर ले, राहुल गांधी की छवि खराब नहीं कर सकते। भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ा यह वीडियो एडिटेड है। यदि पूरा वीडियो देखेंगे तो सच्‍चाई सामने आ जाएगी। राहुल गांधी ने अगले ही सेकेंड अपनी गलती सुधार ली थी।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 6 जनवरी 2023 को हरियाणा के पानीपत पहुंची थी। उस दिन यात्रा का 112वां दिन था। वहां राहुल ने एक जनसभा को संबोधित किया था। उसी दौरान उनकी जुबान फिसल गई थी।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई प्रकार की फर्जी और भ्रामक तस्‍वीरें और वीडियो वायरल हुए थे।उस वक्‍त विश्‍वास न्‍यूज ने विस्‍तार से पड़ताल की थी। उसे यहां क्लिक करके पढ़ा जा सकता है।

पड़ताल के अंत में एडिटेड वीडियो को वायरल करने वाले यूजर की जांच की गई। पता चला कि फेसबुक पेज भारत भारतीय को छह हजार से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर राजस्‍थान के रहने वाले हैं।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट भ्रामक साबित हुई। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की जुबान फिसल गई थी। हालांकि, उन्‍होंने तुरंत गलती सुधार लिया था। लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनके अधूरे वीडियो को वायरल करके दुष्‍प्रचार फैला रहे हैं।

  • Claim Review : राहुल गांधी ने देश की आबादी को 140 करोड़ रुपए बताया
  • Claimed By : फेसबुक यूजर भारत भारतीय
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later