Fact Check: राहुल गांधी ने स्वीकार की थी विट्ठल भगवान की मूर्ति, आधे-अधूरे वीडियो को गलत दावे के साथ किया जा रहा वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो आधा -अधूरा है। पूरा वीडियो देखने पर पता चलता है कि राहुल गांधी ने विट्ठल भगवान की मूर्ति को स्वीकार किया था।

Fact Check: राहुल गांधी ने स्वीकार की थी विट्ठल  भगवान की मूर्ति, आधे-अधूरे वीडियो को गलत दावे के साथ किया जा रहा वायरल

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में  लोगों को उनका अभिनंदन करते देखा जा सकता है। वीडियो में एक व्यक्ति राहुल गांधी को एक मूर्ति देने की कोशिश करते दिख रहे हैं मगर एक दूसराव्यक्ति उन्हें रुकने को कहते हैं और साइड कर देते हैं। वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी ने भगवान विट्ठल की मूर्ति स्वीकार नहीं की।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो आधा-अधूरा है। पूरा वीडियो देखने पर पता चलता है कि राहुल गांधी ने विट्ठल  भगवान की मूर्ति को स्वीकार किया था।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘Deepti Singh Chhabra’ ने वायरल वीडियो को 15 मार्च को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “*राहुल गांधी के नकली हिन्दू बनने के प्रयास में कुछ न कुछ कमी रह ही जाती है! ऊपर से किया गया प्रयास और अन्दर भरी हुई नफरत उसे सफल नहीं होने देती! महाराष्ट्र के नासिक में कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने भगवान विट्ठल की मूर्ति राहुल गांधी को देने की बहुत कोशिश कि,लेकिन उसे असफलता ही हाथ लगी! राहुल गांधी उसे हाथों से धक्का देकर दूर कर देते थे और मूर्ति लेने से इनकार कर दिया कार्यकर्ता ने कई बार कोशिश की लेकिन हर बाल राहुल गांधी ने अस्वीकार कर दिया ! यह ईसाई परिवार हिंदू धर्म से बेहद नफरत करता है।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

वायरल वीडियो की जांच करने के लिए हमने इस वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। हमें पूरा वीडियो राहुल गांधी के आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट पर मिला। इसे 14 मार्च 2024 को लाइव किया गया था। इस वीडियो में 17 मिनट से वायरल क्लिप देखा  जा सकता  है। वीडियो में साफ़ देखा  जा सकता है कि शुरुआत में किनारे किये गए व्यक्ति ने कुछ ही सेकंड बाद राहुल गांधी को विट्ठल भगवान की मूर्ति भेंट की थी, जिसे राहुल गांधी ने स्वीकार किया था।

हमें यह वीडियो इंडियन नेशनल कांग्रेस के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भी 14 मार्च 2024 को लाइव मिला। यहाँ भी 17 मिनट से वायरल क्लिप देखा जा सकता  है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि शुरुआत में किनारे किये गए व्यक्ति ने कुछ ही सेकंड बाद राहुल गांधी को विट्ठल  भगवान की मूर्ति भेंट की थी, जिसे राहुल गांधी ने स्वीकार किया था।

पूरे वीडियो को देखने पर पता चलता है जिस व्यक्ति ने राहुल गाँधी को भगवान् विट्ठल की मूर्ति दी थी, उन्होंने ऐसी ही एक और मूर्ति संजय राउत को भी दी थी। उस समय स्टेज पर प्रेषक का नाम समाधान जामदार बताया गया था। हमने ढूंढा तो हमें उनका फेसबुक प्रोफ़ाइल मिला। पता लगा कि वे नाशिक  के चांदवड तालुका के कांग्रेस कार्याध्यक्ष हैं। हमने उनसे संपर्क साधा तो उन्होंने कन्फर्म किया कि वीडियो में उन्होंने ही राहुल गांधी को विट्ठल भगवान की मूर्ति भेंट की थी, जिसे राहुल गांधी ने स्वीकार किया था। वायरल दावा गलत है।

वायरल वीडियो को दीप्ति सिंह छाबड़ा नाम की फेसबुक यूजर ने गलत दावे के साथ पोस्ट किया था। यूजर के लगभग 30 हजार फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो आधा -अधूरा है। पूरा वीडियो देखने पर पता चलता है कि राहुल गांधी ने विट्ठल भगवान की मूर्ति को स्वीकार किया था।

False
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट