विश्वास न्यूज ने एक बार पहले भी वायरल पोस्ट की पड़ताल की थी। पता चला कि दावा बेबुनियाद है।
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर एक एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपने बेटे राहुल गांधी के साथ देखा जा सकता है। कुछ लोग इस तस्वीर को आपत्तिजनक और झूठे दावे के साथ शेयर कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इटली का कारोबारी ओट्टावियो क्वात्रोच्चि सोनिया गांधी के साथ खड़ा है।
विश्वास न्यूज ने एक बार पहले भी वायरल पोस्ट की पड़ताल की थी। पता चला कि दावा बेबुनियाद है। दरअसल तस्वीर में सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी के साथ खड़ी हैं। यह फोटो 1996 की है।
फेसबुक यूजर संदीप झा ने 7 मार्च को एक तस्वीर को अपलोड करते हुए दावा किया, “यदि आपको लगता होगा की सोनिया के साथ यह राहुल गांधी है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दूँ की यह क्वात्रोची है । अब स्वयं निर्णय लीजिये की राजीव गांधी की हत्या के बाद DNA टेस्ट के लिए राहुल का रक्त देने से उसकी माँ ने क्यो मना कर दिया था।”
पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर दूसरे यूजर्स भी पोस्ट को शेयर कर रहे हैं। इसका आर्काइव वर्जन यहां देखें।
विश्वास न्यूज एक बार पहले भी वायरल तस्वीर की सच्चाई दुनिया के सामने ला चुका है। तस्वीर के बारे में जानने के लिए सबसे पहले गूगल लेंस टूल का इस्तेमाल किया गया। इससे सर्च करने पर यही तस्वीर हमें याहू पर मिली। इस तस्वीर का इस्तेमाल राहुल गांधी के जन्मदिन पर बनाई गई एक फोटो गैलरी में किया गया था। इसे आप यहां (आकाईव वर्जन) क्लिक करके देख सकते हैं।
जांच के दौरान यही तस्वीर इंडियन एक्सप्रेस की वेबसाइट पर मिली। इसके कैप्शन में बताया गया कि सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी के साथ स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के एक फंक्शन में पहुंचीं थीं। तस्वीर को पीटीआई के फोटोग्राफर ने 8 अप्रैल 1996 को क्लिक किया था। ऑरिजिनल तस्वीर यहां (आर्काइव वर्जन) देखा जा सकता है।
विश्वास न्यूज ने पिछली पड़ताल के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह से संपर्क किया था। उन्होंने जानकारी देते बताया कि तस्वीर में राहुल गांधी अपनी मां के साथ साफ देखे जा सकते हैं। ट्रोल आर्मी वाले ही ऐसी घटिया हरकत करके गांधी परिवार पर निशाना साध सकते हैं।
विश्वास न्यूज ने वर्ष 2021 में इसी दावे की पड़ताल की थी। उस फैक्ट चेक स्टोरी को यहां क्लिक करके पढ़ा जा सकता है।
पड़ताल के अंत में फर्जी दावा करने वाले यूजर की जांच की गई। पता चला कि यूजर संदीप झा भागलपुर का रहने वाला है।
निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। तस्वीर में सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी को देखा जा सकता है। क्वात्रोची वाला दावा गलत है।
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्यम से भी सूचना दे सकते हैं।