X
X

Fact Check : शाही स्‍नान को लेकर प्रियंका गांधी ने नहीं किया यह ट्वीट, यह फर्जी है

विश्‍वास न्‍यूज की जांच में वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुई। प्रियंका गांधी ने कुंभ मेले को लेकर कोई विवादित बयान नहीं दिया और न ही इस तरह का कोई ट्वीट किया।

नई दिल्‍ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम से एक फर्जी ट्वीट का स्‍क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इसके जरिए दावा किया जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने कुंभ मेले में होने वाले शाही स्‍नान पर आपत्तिजनक बयान दिया।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की पड़ताल की। हमें पता चला कि प्रियंका गांधी के नाम से वायरल बयान फर्जी है।

क्‍या हो रहा है वायरल

फेसबुक यूजर एडवोकेट सुशील सोनी ने 12 फरवरी को एक पोस्‍ट का स्‍क्रीनशॉट पोस्‍ट करते हुए लिखा कि ये है चुनावी मेढकी की सच्चाई।

पोस्‍ट में लिखा था : कुंभ मेले पर प्रियंका वाड्रा का पहला ट्वीट क्‍या कुछ समजे हिन्‍दुओ. इसके बाद @PriyankagaINC नाम के एक फर्जी हैंडल से लिखा गया : भारत मूर्खो का देश है जहां सरकार लोगो के पीने का पानी पर नही बल्कि ढोंगी और पाखंडियो के शाही स्‍नान पे करोडो का खर्च करती है।

फेसबुक पोस्‍ट का आर्काइव्‍ड वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने सबसे पहले प्रियंका गांधी के नाम से वायरल मैसेज पर लिख गए ट्विटर हैंडल को खोजना शुरू किया। हमें पता चला कि PriyankagaINC नाम का कोई ट्विटर हैंडल मौजूद नहीं है।

पड़ताल के दौरान हमें पता चला कि प्रियंका गांधी का आधिकारिक ट्विटर हैंडल @priyankagandhi है। इसे फरवरी 2019 में बनाया गया। इसे 32 लाख से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए विश्‍वास न्‍यूज ने कांग्रेस में संपर्क किया। कांग्रेस के राष्‍ट्रीय मीडिया को-ऑर्डिनेटर संजीव सिंह ने वायरल पोस्‍ट को फर्जी बताया। उन्‍होंने बताया कि प्रियंका गांधी का असली ट्विटर हैंडल @priyankagandhi है।

पड़ताल के अंत में हमे फर्जी पोस्‍ट करने वाले यूजर की जांच की। हमें पता चला कि यूजर पेशे से वकील हैं। वे यूपी के कानपुर में रहत हैं।

निष्कर्ष: विश्‍वास न्‍यूज की जांच में वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुई। प्रियंका गांधी ने कुंभ मेले को लेकर कोई विवादित बयान नहीं दिया और न ही इस तरह का कोई ट्वीट किया।

  • Claim Review : प्रियंका गांधी ने कुंभ मेले के शाही स्‍नान को लेकर दिया विवादित बयान
  • Claimed By : P
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later