X
X

Fact Check: प्रबमीत सिंह सरकारिया कनाडा के ट्रेजरी बोर्ड के अध्यक्ष हैं, देश के वित्त मंत्री नहीं

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा भ्रामक है। प्रबमीत सिंह सरकारिया कनाडा के ट्रेजरी बोर्ड के अध्यक्ष हैं, वित्त मंत्री नहीं।

नई दिल्ली, विश्वास न्यूज़। सोशल मीडिया पर आज कल एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें कनाडियन पॉलिटिशियन प्रबमीत सिंह सरकारिया की तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि वे देश के वित्त मंत्री चुने गए हैं। विश्वास न्यूज़ की पड़ताल में यह दावा भ्रामक निकला। प्रबमीत सिंह सरकारिया कनाडा के ट्रेजरी बोर्ड के अध्यक्ष हैं।

क्या है वायरल पोस्ट में

Nishkam Welfare नाम के पेज ने जून 22 को कनाडियन पॉलिटिशियन प्रबमीत सिंह सरकारिया की एक तस्वीर शेयर की और डिस्क्रिप्शन में लिखा “Prabmeet Singh Sarkaria Ontario,Canada , appointed as Finance minister” जिसका हिंदी अनुवाद होता है “प्रबमीत सिंह सरकारिया ओंटारियो, कनाडा, वित्त मंत्री के रूप में नियुक्त”

 इस पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहाँ देखा जा सकता है।

पड़ताल

वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड्स के साथ इंटरनेट पर सर्च किया। हमारे हाथ बहुत-सी ख़बरें लगीं, जिनके अनुसार 18 जून 2021 को प्रबमीत सिंह सरकारिया कनाडा के ट्रेजरी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में चुने गए थे।

19 जून को एनडीटीवी में पब्लिश्ड खबर के अनुसार, “30 वर्षीय प्रबमीत सरकारिया को अब ट्रेजरी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के लिए पदोन्नत किया गया है। वह ओंटारियो में पहली पगड़ी पहनने वाले सिख कैबिनेट मंत्री हैं।”

प्रबमीत सिंह सरकारिया के सोशल मीडिया एकाउंट्स पे दी गयी जानकारी के अनुसार भी वे प्रांतीय संसद सदस्य और ट्रेजरी बोर्ड के अध्यक्ष हैं।

कीवर्ड सर्च करने पर हमें पता चला की कनाडा की वर्तमान वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड हैं, जो वित्त मंत्री होने के साथ साथ कनाडा की उप प्रधान मंत्री भी हैं। 

इस विषय में ज़्यादा पुष्टि के लिए हमने दैनिक जागरण पंजाबी के कनाडा स्थित संवाददाता कमलजीत बटर से संपर्क साधा। उन्होंने हमें बताया, “प्रबमीत सिंह ओंटारियो से कैबिनेट मंत्री बनने वाले पहले पगड़ीधारी सीख हैं। उन्हें ट्रेजरी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में पूर्ण कैबिनेट रैंक दिया गया है। मगर वे वित्त मंत्री नहीं है।”

वायरल दावे को Nishkam Welfare नाम के यूजर ने जून 22 को पोस्ट किया था। इस यूजर के फेसबुक पर 5,000 फ्रेंड्स हैं, और वे हैदराबाद के रहने वाले हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा भ्रामक है। प्रबमीत सिंह सरकारिया कनाडा के ट्रेजरी बोर्ड के अध्यक्ष हैं, वित्त मंत्री नहीं।

  • Claim Review : Prabmeet Singh Sarkaria Ontario,Canada , appointed as Finance minister
  • Claimed By : Nishkam Welfare
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later