X
X

Fact Check: RSS के सदस्यों के बुर्का पहनकर पाकिस्तानी झंडा लहराने का दावा गलत, वायरल वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति शराब तस्कर है

  • By: Abhishek Parashar
  • Published: Aug 17, 2020 at 01:49 PM
  • Updated: Aug 29, 2020 at 12:32 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर वयारल हो रहे एक वीडियो में बुर्का पहने पुरुष को देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि यह व्यक्ति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का सदस्य था, जो बुर्का पहनकर पाकिस्तान का झंडा लहरा रहा था।

विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह दावा गलत निकला। बुर्का पहना हुआ यह व्यक्ति शराब की तस्करी करने वाले गैंग का सदस्य था, जिसे आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से गिरफ्तार किया गया था।

क्या है वायरल पोस्ट में?

ट्विटर यूजर ‘Harkesh Mourya’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, ”बुर्का पहनकर पाकिस्तान का झंडा लहरा रहा था यह आर एस एस का भड़वा।”

https://twitter.com/HarkeshMourya3/status/1294616215655071750

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है।

पड़ताल

इन-विड टूल की मदद से वायरल हो रहे वीडियो के की-फ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किए जाने पर हमें ईटीवी आंध्र प्रदेश के वेरिफाइड यू-ट्यूब चैनल पर सात अगस्त 2020 को अपलोड किया गया वीडियो बुलेटिन मिला, जिसमें वायरल हो रहे वीडियोको देखा जा सकता है।

वीडियो में कुछ और लोगों को बुर्का पहने हुए देखा जा सकता है, जो पुलिस की गिरफ्त में हैं। बुलेटिन के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में पुलिस ने कई लोगों को शराब की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया, जो बुर्का पहनकर तस्करी का काम किया करते थे।

यहां से मिली जानकारी को की-वर्ड बनाते हुए हमने न्यूज सर्च किया। सर्च में हमें तेलुगू भाषी पोर्टल ntvtelugu.com पर 8 अगस्त 2020 को प्रकाशित रिपोर्ट मिली, जिसमें उस व्यक्ति की तस्वीर को देखा जा सकता है, जो वायरल हो रहे वीडियो में बुर्का पहने हुए पुलिस के साथ नजर आ रहा है।

Source-ntvtelugu.com पर प्रकाशित रिपोर्ट में इस्तेमाल की गई तस्वीर

रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से तस्कर शराब की खरीददारी के लिए तेलंगाना आते हैं और यहां से कम कीमत पर शराब खरीदकर उसे अधिक मूल्य पर आंध्र प्रदेश में बेचते हैं।

विश्वास न्यूज ने इस मामले में अधिक जानकारी और वायरल पोस्ट में किए गए सांप्रदायिक दावे का सच जानने के लिए कुरनूल तालुका के पुलिस इंस्पेक्टर ओबू लेसू से संपर्क किया। उन्होंने बताया, ‘पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जो बुर्का पहनकर शराब की तस्करी किया करते थे। ये दोनों तस्कर थे और इन्हें पंचपल्ली के इलाके से पकड़ा गया था। इनका किसी भी संगठन से कोई संबंध नहीं है और इनके पास से पुलिस ने शराब की बोतलें बरामद की थी।’

वायरल वीडियो को शेयर करने वाले यूजर ने अपनी प्रोफाइल में खुद को जयपुर का रहने वाला बताया है। ट्विटर पर उनके प्रोफाइल को करीब पांच सौ से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: बुर्का पहने पुरुष के RSS का सदस्य होने के दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो गलत है। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में पुलिस ने बुर्का पहनकर शराब की तस्करी करने वाले दो व्यक्तियों को पकड़ा था और इसी घटना के वीडियो को RSS से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : बुर्का पहन कर पाकिस्तानी झंडा लहरा था RSS का सदस्य
  • Claimed By : Twitter User-Harkesh Mourya
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later