X
X

Fact Check: बीजेपी विधायक अनिल उपाध्याय के नाम पर हिंदू समाज पार्टी के पुराने विरोध-प्रदर्शन का वीडियो हो रहा वायरल

  • By: Abhishek Parashar
  • Published: Nov 4, 2019 at 01:11 PM
  • Updated: Aug 30, 2020 at 07:34 PM

नई दिल्ली (विश्वास टीम)। सोशल मीडिया पर विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ”मुसलमानों भारत छोड़ो” का नारा लगाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि प्रदर्शन की अगुआई बीजेपी विधायक अनिल उपाध्याय कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह दावा गलत निकला। जिस प्रदर्शन को बीजेपी विधायक अनिल उपाध्याय के नाम से फैलाया जा रहा है, वह वास्तव में हिंदू समाज पार्टी के पुराने प्रदर्शन का वीडियो है।

क्या है वायरल वीडियो में?

फेसबुक यूजर्स ‘Rashmudin Dehngal Guwalaya’ ने प्रदर्शन के एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ”B.j.p. विधायक अनिल उपाध्याय की इस बयान पर क्या कहेगे मोदी जी,

इन video को इतना वायरल करो की ये पूरा हिन्दुस्तान देख सके.”

पड़ताल किए जाने तक इस वीडियो को करीब 500 लोग शेयर कर चुके हैं और करीब 4500 से अधिक लोग इसे देख चुके हैं।

पड़ताल

वीडियो में प्रदर्शन कर रहे लोगों के हाथों में ‘’हिंदू समाज पार्टी’’ का बैनर नजर आ रहा है। हिंदू समाज पार्टी और प्रदर्शन में हो रही नारेबाजी वाले की-वर्ड्स के साथ सर्च करने पर ‘’परमार्थ आवाज न्यूज’’ के यू-ट्यूब चैनल पर 22 जुलाई 2019 को अपलोड किया गया वीडियो मिला।

वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, ‘हिंदू समाज पार्टी ने मुसलमानों भारत छोड़ो का नारा लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।’ वीडियो बुलेटिन में दी गई जानकारी के मुताबिक, ‘यह प्रदर्शन लखनऊ के जीपीओ चौराहा पर बने गांधी प्रतिमा के पास हुआ।’

विश्वास न्यूज ने इसके बाद हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश मणि त्रिपाठी से बात की। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन का यह वीडियो जुलाई 2019 का है, जब हिंदू समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में जीपीओ के पास मौजूद गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया था। उन्होंने बताया, ‘वीडियो में नारेबाजी कर रहा व्यक्ति इटावा का तत्कालीन जिलाध्यक्ष गौरव गोस्वामी है।’

त्रिपाठी ने कहा, ‘इस प्रदर्शन का बीजेपी से कोई संबंध नहीं था।’ फेसबुक सर्च में हमें इसी प्रदर्शन का एक और वीडियो मिला, जिसमें त्रिपाठी मीडिया से बातचीत कर रहे हैं। त्रिपाठी ने कहा कि वायरल हो रहा क्लिप इसी प्रदर्शन का है।

वीडियो में किया गया दूसरा दावा अनिल उपाध्याय का है। विश्वास न्यूज पहले भी इसकी पड़ताल कर चुका है। वास्तव में अनिल उपाध्याय नाम का कोई व्यक्ति बीजेपी का विधायक नहीं है।

विश्वास न्यूज की पूर्व की पड़ताल

Myneta.info वेबसाइट पर हमें अनिल उपाध्याय नाम से कई नेताओं का जिक्र मिला, लेकिन इनमें से कोई बीजेपी से जुड़ा हुआ नहीं था।

सोशल प्लेटफॉर्म पर अनिल उपाध्याय एक काल्पनिक पात्र है, जो समय-समय पर बीजेपी विधायक के नाम पर अलग-अलग वीडियो और फोटो के साथ वायरल होते रहता है।

निष्कर्ष: बीजेपी विधायक अनिल उपाध्याय के नाम से वायरल हो रहा वीडियो हिंदू समाज पार्टी के विरोध प्रदर्शन का है। अनिल उपाध्याय का नाम का कोई व्यक्ति बीजेपी का विधायक नहीं है।

  • Claim Review : बीजेपी विधायक अनिल उपाध्याय की इस बयान पर क्या कहेंगे मोदी जी
  • Claimed By : FB User-Rashmudin Dehngal Guwalaya
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later