X
X

Fact Check : भाजपा विधायक रामेश्‍वर शर्मा के पुराने वीडियो को एमपी के नए सीएम मोहन यादव का बताया जा रहा

भाजपा विधायक रामेश्‍वर शर्मा का यह वीडियो अगस्त 2021 का है। इसे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम से वायरल किया जा रहा है।

Huzur BJP MLA Rameshwar Sharma and Madhya pradesh CM dr mohan yadav

नई दिल्ली (विश्‍वास न्‍यूज)। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में नए सीएम का एलान हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एमपी में नए सीएम के तौर पर मोहन यादव के नाम की घोषणा की है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स को मुस्लिमों के खिलाफ बोलते हुए सुना जा सकता है। इसको शेयर कर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह शख्स मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हैं।

विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के हुजूर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रामेश्‍वर शर्मा का है, न कि डॉ. मोहन यादव का। रामेश्‍वर शर्मा का यह वायरल वीडियो अगस्त 2021 का है।

क्या है वायरल पोस्ट

एक्स यूजर Manoj Srivastava (आर्काइव लिंक) ने 12 दिसंबर 2023 को वीडियो पोस्ट करते हुए इसे एमपी के नए सीएम डॉ. मोहन यादव का बताया।

फेसबुक यूजर Sanjeev Sanatani (आर्काइव लिंक) ने भी 12 दिसंबर को वीडियो पोस्ट करते हुए इसी तरह का दावा किया।

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम को निकालकर उसे गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। हमें ईटीवी भारत के यूट्यूब चैनल पर 23 अगस्त 2021 को अपलोड यह वीडियो मिला। इसके डिस्क्रिप्शन में लिखा है कि मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने मोहर्रम के मौके पर उज्जैन में कुछ लोगों द्वारा देश विरोधी नारे लगाए जाने के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए विवादित बयान दिया है।

वेरिफाइड यूट्यूब चैनल SPN9NEWS पर भी वायरल वीडियो को देखा जा सकता है। इसे 23 अगस्त 2021 को अपलोड किया गया है। इसके अनुसार, वीडियो भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का है।

12 दिसंबर को एबीपी लाइव की वेबसाइट पर छपी खबर में लिखा है कि भाजपा ने डॉ. मोहन यादव के नाम का एलान एमपी के नए मुख्यमंत्री के तौर किया है। डॉ. मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। वह वहां से लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने 12 हजार 941 वोटों से कांग्रेस के इंजीनियर चेतन प्रेमनारायण यादव को हराया था। उन्हें कुल वोट का 52 फीसदी मत मिले थे।

रामेश्‍वर शर्मा के आधिकारिक फेसबुक पेज पर 11 दिसंबर को उनकी और डॉ. मोहन यादव की फोटो को पोस्ट किया गया है। पोस्ट में भाजपा विधायक ने डॉ. मोहन यादव को सीएम चयनित होने पर बधाई दी है।

Huzur BJP MLA Rameshwar Sharma and Madhya pradesh CM dr mohan yadav

भारतीय चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, 2023 विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की हुजुर विधानसभा सीट से भाजपा के रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस के नरेश ज्ञानचंदानी को 97 हजार 910 वोट से हराकर जीत हासिल की है।

इससे पहले भाजपा विधायक रामेश्‍वर शर्मा का यह वीडियो उज्जैन के कलेक्टर के नाम से वायरल हुआ था। तब विश्‍वास न्‍यूज ने मध्य प्रदेश में नईदुनिया अखबार के संपादक सद्गुरु शरण अवस्‍थी से बात की थी। उन्होंने बताया था कि वायरल वीडियो भाजपा विधायक रामेश्‍वर शर्मा का है।

पांच राज्यों में हुए चुनाव के दौरान कई फर्जी और भ्रामक दावे वायरल हुए थे। विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल को यहां पढ़ा जा सकता है।

गलत दावा करने वाले एक्स यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। अगस्त 2022 से इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े यूजर के 13 हजार 800 फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: भाजपा विधायक रामेश्‍वर शर्मा का यह वीडियो अगस्त 2021 का है। इसे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम से वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : यह मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का वीडियो है।
  • Claimed By : X User- Manoj Srivastava
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later