X
X

Fact Check: जवाहरलाल नेहरू की पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक गलत दावे के साथ फिर हुई वायरल

विश्वास न्यूज की पड़ताल में जवाहरलाल नेहरू को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा दावा गलत निकला। नेहरू और उनकी भांजी की तस्‍वीर को आपत्तिजनक दावों के साथ वायरल किया जा रहा है।

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की एक तस्‍वीर को कुछ सोशल मीडिया यूजर्स आपत्तिजनक दावे के साथ वायरल कर रहे हैं। इस तस्‍वीर में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के साथ एक युवती को देखा जा सकता है। विश्‍वास न्‍यूज ने जब वायरल पोस्‍ट की जांच की तो पता चला कि नेहरू की जिस तस्‍वीर को आपत्तिजनक दावों के साथ वायरल किया जा रहा है, वह उनकी भांजी नयनतारा की है। यह तस्वीर 1955 में लंदन एयरपोर्ट पर खींची गई थी। उस वक्त जवाहरलाल नेहरू इंग्लैंड दौरे पर गए थे।

क्या हो रहा वायरल?

इंस्टाग्राम पेज ‘raush_an3659’ ने जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर को शेयर किया, जिसके ऊपर लिखा था: “आजादी की भयंकर लड़ाई में, बायें गाल पर गोली खाते चाचा नेहरू……गवाह…मो. अली जिन्ना। दुर्लभ चित्र।”

 इसका आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

सोशल मीडिया पर जवाहरलाल नेहरू की वायरल तस्‍वीर से जुड़े दावे काफी समय से वायरल हो रह हैं। विश्वास न्यूज़ ने पहले भी इस पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए पड़ताल की थी। उस समय विश्वास टीम ने सबसे पहले गूगल रिवर्स इमेज टूल की सहायता से सर्च किया था। हमें अलामी डॉट कॉम फोटो स्टॉक वेबसाइट पर वायरल तस्वीर मिली थी। वेबसाइट के मुताबिक, यह तस्वीर 7 जुलाई 1955 को लंदन हवाई अड्डे पर ली गयी थी, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू एयरपोर्ट पहुंचे थे और उनके अभिनंदन के लिए उनकी बहन विजयलक्ष्मी पंडित और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंथनी ईडन मौजूद थे।

पड़ताल के दौरान हमें गेट्टी इमेज स्टॉक वेबसाइट पर भी इसी इवेंट से जुड़ी एक और तस्वीर मिली थी, जिसमें जवाहरलाल नेहरू के साथ उनकी बेटी इंदिरा गांधी, नेहरू की बहन विजयलक्ष्‍मी पंडित और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंथोनी ईडन दिख रहे थे। यह तस्‍वीर लंदन एयरपोर्ट पर 8 जुलाई 1955 को खींची गई थी।

विश्‍वास न्‍यूज ने पड़ताल के अगले चरण में अधिक जानकारी के लिए जवाहरलाल नेहरू पर पुस्तक लिख चुके पत्रकार पीयूष बबेले को संपर्क किया था।  उन्होंने बताया था कि यह तस्वीर लंदन के एयरपोर्ट की है, जब उनसे मिलने उसकी बहन विजयलक्ष्मी पंडित और उसकी भांजी नयनतारा सहगल पहुंची थीं। तस्‍वीर में नयनतारा हैं।

वायरल पोस्ट में मोहम्मद अली जिन्ना का ज़िक्र किया गया है। आपको बता दें कि वायरल तस्वीर 1955 की है, जबकि जिन्ना का देहांत 1948 में ही हो गया था। 

वायरल पोस्ट में मोहम्मद अली जिन्ना का ज़िक्र किया गया है। आपको बता दें कि वायरल तस्वीर 1955 की है, जबकि जिन्ना का देहांत 1948 में ही हो गया था।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में जवाहरलाल नेहरू को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा दावा गलत निकला। नेहरू और उनकी भांजी की तस्‍वीर को आपत्तिजनक दावों के साथ वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : आजादी की भयंकर लड़ाई में बाएं गाल पर गोली खाते चचा नेहरू
  • Claimed By : Instagram page 'raush_an3659'
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later