X
X

Fact Check : कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के डांस के नाम पर भ्रामक पोस्‍ट वायरल 

पहले वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम चन्नामई गौड़ा है, जो कि सिद्धारमैया जैसा दिखता है, जबकि दूसरा वीडियो तकरीबन एक साल पुराना है। इसका कर्नाटक चुनाव से कोई संबंध नहीं है।

नई दिल्ली (विश्वास न्‍यूज)। कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही सोशल मीडिया पर दो पोस्‍ट वायरल हो रही है। इसमें दो वीडियो का इस्‍तेमाल किया गया है। पहले वीडियो में एक शख्स को डांस करते हुए देखा जा सकता है। इसी तरह दूसरे वीडियो में सिद्धारमैया को कुछ लोगों के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। दोनों वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्‍लेटफार्म पर वायरल करते हुए दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और मुख्‍यमंत्री बनने की खुशी में सिद्धारमैया ने डांस किया। विश्‍वास न्‍यूज ने विस्‍तार से दोनों वीडियो की जांच की। पड़ताल में पता चला कि पहले वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम चन्नामई गौड़ा है, जो कि सिद्धारमैया जैसे दिखते हैं। यह वीडियो 2018 का है। वहीं , दूसरा वीडियो 2022 का है। उस वक्‍त सिद्धारमैया ने मैसूर के एक जिले में एक फेस्टिवल में डांस किया था। पड़ताल में दोनों पोस्‍ट फर्जी साबित हुई। इनका कर्नाटक चुनाव से कोई संबंध नहीं है। 

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘न्यूज एंटरटेनमेंट’ ने 14 मई 2023 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए अंग्रेजी में कैप्शन लिखा है, “सिद्धारमैया ऊर्जा से भरा हुआ डांस  नृत्य..कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का सिलसिला जारी।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

एक अन्य फेसबुक यूजर ‘हमारा डेक्कन न्यूज’ ने 14 मई 2023 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए अंग्रेजी में  कैप्शन लिखा है, “कर्नाटक चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस नेता सिद्धारमैया डांस करते हुए।”

पोस्ट के कंटेंट को हूबहू लिखा गया है। दूसरे यूजर्स भी इन वीडियो को शेयर कर रहे हैं। पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

सीएम सिद्धारमैया के डांस के नाम पर वायरल दोनों वीडियो की विश्वास न्यूज ने एक-एक कर जांच करनी शुरू की। सबसे पहले हमने एक स्टेज पर डांस करते शख्स के वीडियो की पड़ताल करनी शुरू की। हमने वीडियो के कई की-फ्रेम निकाले और उन्हें गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। इस दौरान हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट इंडिया डॉट कॉम की आधिकारिक वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 15 मार्च 2023 को प्रकाशित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो में नजर आ रहे शख्स कांग्रेस नेता सिद्धारमैया नहीं, बल्कि उनके जैसे दिखने वाला एक शख्स है। 

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें दावे से जुड़ी एक अन्य रिपोर्ट कन्नड़ वेबसाइट ‘पब्लिक टीवी’ पर 3 दिसंबर 2018 को प्रकाशित मिली। कन्‍नड़ में पब्लिश खबर को गूगल ट्रांसलेशन की मदद से हिंदी में अनुवाद किया गया। दी गई जानकारी के मुताबिक, वीडियो में डांस कर रहे शख्स कर्नाटक के मैसूर के रहने वाले हैं और उनका नाम चन्नामई गौड़ा है। चन्नामई गौड़ा पेशे से एक किसान हैं। अन्य न्यूज रिपोर्ट्स को यहां और यहां देखा जा सकता है।

https://publictv.in/facebook-video-in-the-name-of-siddaramaiah-going-viral/

अन्य न्यूज रिपोर्ट्स को यहां पर देखा जा सकता है।

सर्च के दौरान हमें चन्नामई गौड़ा के इंटरव्यू का वीडियो एशियानेट सुवर्णा न्यूज़ के यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 1 मार्च, 2018 को शेयर किया गया है। मौजूद जानकारी के मुताबिक, एक कृषि कार्यक्रम में चन्नामई गौड़ा ने यह डांस किया था। यह कार्यक्रम मैसूर के कगलीपुरा में हुआ था। 

दूसरा वीडियो 

दूसरे वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट द न्यूज मिनट की वेबसाइट पर 25 मार्च 2022 को प्रकाशित मिली। रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने मैसूर के एक कार्यक्रम में डांस किया था। 

वायरल वीडियो हमें इसी जानकारी के साथ द प्रिंट के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इसी जानकारी के साथ शेयर हुआ मिला। वीडियो को 25 मार्च 2022 को अपलोड किया गया है।

हमारी अब तक की पड़ताल से साबित होता है कि कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के नाम से दोनों वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। 

अधिक जानकारी के लिए हमने कांग्रेस के कर्नाटक के प्रवक्ता राम मोहन रेड्डी  संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, “वीडियो को गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है। सिद्धारमैया को लेकर गलत जानकारियां सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है। विपक्षी पार्टियां सिद्धारमैया की छवि खराब करना चाहते हैं।” 

पड़ताल के अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के पेज को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को तीन सौ से ज्यादा लोग फेसबुक पर फॉलो करते हैं। इस पेज पर 300 से ज्यादा लाइक्स हैं। 

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि दोनों वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। पहले वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम चन्नामई गौड़ा है, जो कि सिद्धारमैया जैसा दिखता है, जबकि दूसरा वीडियो तकरीबन एक साल पुराना है। इसका कर्नाटक चुनाव से कोई संबंध नहीं है।

  • Claim Review : कर्नाटक चुनाव जीतने पर कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कियां डांस
  • Claimed By : फेसबुक यूजर ‘न्यूज एंटरटेनमेंट’
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later